UP Weather Report Today Temperature Increased IMD Issue Yellow Alert for Heatwave Loo Hot Winds UP Weather: आज यूपी में सताएगी धूप-गर्मी और लू, हीटवेव के बीच IMD का येलो अलर्ट जारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: आज यूपी में सताएगी धूप-गर्मी और लू, हीटवेव के बीच IMD का येलो अलर्ट जारी

यूपी के कई शहरों में दोपहर में हवा की गति कम होने की वजह से तपिश बढ़ने लगी है। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 42.5 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.6 रहा।

Sat, 25 April 2026 06:38 AMSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
UP Weather: आज यूपी में सताएगी धूप-गर्मी और लू, हीटवेव के बीच IMD का येलो अलर्ट जारी

यूपी के कई शहरों में दोपहर में हवा की गति कम होने की वजह से तपिश बढ़ने लगी है। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 42.5 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.6 रहा। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत कई जिलों के लिए शनिवार को प्रचंड गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया है। यानी हीट वेव की स्थिति रह सकती है।

अमौसी स्थित आईएमडी लखनऊ के अनुसार दोपहर में चलने वाली हवा धीमी हो गई हैं और धूप तेज है, जिससे तापमान बढ़ रहा है। महाराष्ट्र की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के कारण 27 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में रात में भी गर्मी महसूस होगी। लखनऊ में भी 25 और 26 अप्रैल को लू की स्थिति रहने का पूर्वानुमान है। आज सुबह से ही धूप की तल्खी ज्यादा होने की वजह से पार्कों में सुबह की सैर पर जाने वालों की संख्या कम रही। ज्यादातर लोगों ने हल्के अंधेरे में ही मॉर्निंग वॉक किया। दोपहर तक शहर की सड़कों से लेकर इमारतें तक धूप से तपेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ-दिल्ली में RSS दफ्तरों पर होना था हमला, ATS के हत्थे चढ़े आतंकियों ने कबूला

राहत कब मिलेगी

मौसम विभाग के अनुसार 26 अप्रैल की शाम के बाद मौसम में बदलाव शुरू होगा। एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से वेस्ट यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश शुरू हो सकती है। यह बारिश धीरे-धीरे पूर्वी यूपी की तरफ बढ़ेगी। इसके कारण तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा, जिससे 27 अप्रैल के बाद लोगों को लू से राहत मिलने की उम्मीद है।

कहीं धूप तो कहीं उमस भरी गर्मी

धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप के साथ भीषण गर्मी लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। सुबह से लेकर शाम तक गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। कई जिलों में स्थिति यह है कि सुबह के बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ते जाता है वैसे-वैसे गर्मी का प्रकोप लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जाता है। दोपहर होते-होते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाराणसी से पुणे के लिए चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, 28 को मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

मौसम के बदल रहे मिजाज के बीच शुक्रवार को भी उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी रहा। सुबह से लेकर शाम तक यूपीवासी गर्मी से परेशान रहे। तापमान के पारा में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर नई व्यवस्था, अब इन मालिकों को मिलेगी दूसरी किस्त
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।