शहर में जगह-जगह फाल्ट से बिजली गुल
Prayagraj News - प्रयागराज में शुक्रवार को तकनीकी खामियों और मरम्मत कार्य के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। कल्याणी देवी उपकेंद्र क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के पास केबल कटने से बिजली ठप हो गई, जिससे अंधेरा छा गया। धूमनगंज में पोल में आग लगने से भी सप्लाई प्रभावित हुई। उपभोक्ताओं ने हेल्पलाइन पर शिकायतें दर्ज की।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में शुक्रवार को अलग-अलग इलाकों में तकनीकी खामियों और फाल्ट के चलते कई बार बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कई जगहों पर ब्लैंस बराबर करने और मरम्मत करने के लिए बिजलीकर्मियों ने ब्लॉक लिया जिससे संबंधित मोहल्लों में बिजली गुल रही।कल्याणी देवी उपकेंद्र क्षेत्र में बृजेश मिश्र ट्रांसफार्मर के पास बंच केबल कटकर नीचे गिर जाने से शुक्रवार भोर करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस वजह से करीब दो घंटे तक इलाके में अंधेरा छाया रहा। वहीं दोपहर में 33 केवी लाइन की सप्लाई फेल होने से शहर के कुछ हिस्सों में अचानक बिजली गुल हो गई, हालांकि विभाग ने कुछ देर बाद आपूर्ति बहाल कर दी।धूमनगंज
के कोंडरा गांव में शाम को बिजली के पोल में आग लगने से सप्लाई बाधित हो गई, जिससे स्थानीय लोग प्रभावित हुए। इससे पहले दिन में दुर्गा पार्क और न्याय नगर फीडर में भी थोड़ी देर के लिए बिजली कटौती की गई थी। दारागंज क्षेत्र में नागवासुकी, भारद्वाज ट्रांसफार्मर और पुलिस चौकी फीडर पर लोड बैलेंसिंग के लिए ब्लॉक लेकर काम किया गया, जिसके चलते दोपहर में कुछ समय तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इसी तरह करेली के कई इलाकों में बिजली बाधित होने पर उपभोक्ताओं ने हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन