जर्जर केबिल से खतरा, चार दिन से ठप बिजली
Shravasti News - हरिहरपुररानी के भंगहा बाजार में जर्जर केबिल के कारण चार दर्जन से अधिक लोगों के घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। केबिल में स्पार्किंग के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है। लोग गर्मी में बेहाल हैं और अधिकारियों की टालमटोल से परेशान हैं। डीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग की जा रही है।

हरिहरपुररानी, संवाददाता। भंगहा बाजार में जर्जर केबिल लोगों के लिए खतरा बनी हुई है। हर दिन केबिल में स्पार्किंग होती है और केबिल कट जाती है। केबिल कटने चार दिन से चार दर्जन से अधिक लोगों के घरों की बिजली आपूर्ति ठप है और लोग गर्मी में बेहाल हैं। हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के भंगहा बाजार में बिजली उपकेन्द्र बना हुआ है। इस उपकेन्द्र से क्षेत्र के साथ ही भंगहा बाजार को बिजली आपूर्ति होती है। जिसके लिए 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। बाजार के मुख्य चौराहे पर बिजली की एलटी केबिल बेहद जर्जर हो चुकी है। केबिल जगह जगह ज्वाइंट है जिसमें स्पार्किंग होती है।
बिजली अते ही स्पार्किंग शुरू हो जाती है। एक सप्ताह में केबिल कई बार कट चुकी है। बुधवार को स्पार्किंग के चलते केबिल कट गई और चार दर्जन से अधिक लोगों के घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तीन दिन से रात में लोगों के घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। लोगों का कहना है कि उन्होंने जेई को समस्या से अवगत कराया और जर्जर केबिल बदलवाने की मांग की तो जेई ने एक्सईएन से बात करने को कहा। जब एक्सईएन से बात की तो उन्होंने कहा कि जेई क्या कह रहे हैं, बात करके बताता हूं। अधिकारियों की टाल मटाल के रवैए से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि केबिल कई बार कट चुकी है। स्पार्किंग की समस्या रहती है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान में लगातार टालमटोल कर रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली न होने से लोगों का समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दिन में गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पा रही है, वहीं रात में अंधेरे का सामना करना पड़ता है। लोगों ने डीएम से समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन