Women Empowerment Celebrated Political Reservation Act Launched in Shravasti नारी शक्ति के लिए केन्द्र सरकार ने शुरू किया नया युग-दद्दन मिश्रा, Shravasti Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति के लिए केन्द्र सरकार ने शुरू किया नया युग-दद्दन मिश्रा

Shravasti News - श्रावस्ती में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं ने स्कूटी रैली, नारी सम्मेलन और हस्ताक्षर अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष डॉ मिश्रीलाल वर्मा ने मोदी सरकार के इस अधिनियम की प्रशंसा की, जो नारी शक्ति के नए युग की शुरुआत बताई। महिलाओं ने इस पहल के लिए मोदी सरकार का धन्यवाद किया।

Wed, 15 April 2026 05:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share
नारी शक्ति के लिए केन्द्र सरकार ने शुरू किया नया युग-दद्दन मिश्रा

श्रावस्ती,संवाददाता। केन्द्र सरकार की ओर से देश की आधी आबादी के लिए राजनीतिक क्षेत्र में लाये गए आरक्षण नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जिले की नारी शक्ति की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ मिश्रीलाल वर्मा की अध्यक्षता में सुबह नारी शक्ति स्कूटी रैली, नारी सम्मेलन तथा हस्ताक्षर अभिनंदन कार्यक्रम हुए। भिनगा में सुबह महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नारीशक्ति वंदन अधिनियम को लेकर मोदी सरकार का अभिवादन करते हुए हाथ में प्ले कार्ड लेकर बाइक रैली स्कूटी रैली निकाली। नरेंद्र मोदी ज़िन्दाबाद, मोदी सरकार धन्यवाद का नारा लगाते हुए जूनियर हाई स्कूल से भिनगा स्टेडियम तक रैली निकाली गयी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बढ़ेगी राजनीति में महिलाओं की भागीदारी: बीएल वर्मा

उसके बाद भिनगा के दीप वाटिका में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों महिलाओ ने अपनी भागीदारी दी। जिलाध्यक्ष डॉ मिश्रीलाल वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार का नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रत्येक नारी शक्ति के लिए अभिनंदनीय है, प्रशंसनीय है और स्वागत योग्य है। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि यह अधिनियम नारी शक्ति के नए युग की शुरुआत है। अभियान की संयोजक पूजा पाण्डेय ने कहा कि पूर्व की सरकारों में देश की आधी आबादी का सम्मान सिर्फ भाषणों में ही था लेकिन मोदी सरकार ने 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को उनका सच्चा सम्मान दिया है। कार्यक्रम के उपरान्त उपस्थित महिलाओ ने हस्ताक्षर दीवार पर अपने अपने हस्ताक्षर बनाकर मोदी सरकार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में सरिता सिंह, बिन्नू सिंह राजपूत, रिया सिंह, उर्मिला राणा, कविता तिवारी, ऋतु देवी, गीता साहू सहित संजय कैराती पटेल, अरुण पाण्डेय, संजू तिवारी, वीरू श्रीवास्तव, विनोद साहू, अरविन्द गुप्ता, जीवन लाल वर्मा, रवि चौधरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं ने बाइक रैली निकालकर भरी हुंकार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं की भागीदारी के लिए सरकार का सशक्त कदम : मनोरमा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।