नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत स्कूटी-बाइक रैली निकाली
Rampur News - रामलीला मैदान में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत स्कूटी-बाइक रैली का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डॉली रंधावा ने रैली का उद्घाटन किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। नगर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं का सशक्तिकरण होगा और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में मदद मिलेगी।

नगर के रामलीला मैदान में नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत स्कूटी-बाइक रैली का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉली रंधावा ने किया। यह रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर स्वार ब्लॉक परिसर पर समाप्त हुई। नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दिवाकर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं का तेजी से सशक्तिकरण होगा और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हित में निरंतर निर्णय लेकर उन्हें अधिकार और सशक्तिकरण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा किया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का संकल्प पूरा किया गया है।
कार्यक्रम में अमृता रंधावा, पंकज सैनी, रिंकू सैनी, अमित सक्सेना, राजेश शर्मा, सूरज वाल्मीकि, नोवत सैनी, दिलीप अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन