BJP to Protest Against SP MP s Indecent Remarks on PM Modi पीएम पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा आज करेगी प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

पीएम पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा आज करेगी प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

Lucknow News - भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी सभी जिलों के कलेक्ट्रेट में बड़े पैमाने पर विरोध करेगी, जिसमें महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा इस तरह की अभद्र भाषा को भारतीय राजनीति के लिए हानिकारक मानती है।

Tue, 12 May 2026 08:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
पीएम पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा आज करेगी प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

लखनऊ, विशेष संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी को मुद्दा बनाएगी। पार्टी इसके विरोध में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित विरोध प्रदर्शनों में पार्टी की महिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मातृशक्ति के साथ सहभाग करेंगे। राय ने कहा कि राजनीतिक विरोध की आड़ में सपा द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर प्रयोग की जा रही अभद्र भाषा भारतीय राजनीति की स्वस्थ परंपरा के विरुद्ध है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी पर शिकंजा कसा, महोबा में केस दर्ज

इसे भाजपा बर्दास्त नहीं करेगी और सपा का विरोध करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपाइयों ने फूंका सांसद का पुतला, लात-जूतों से पीटने की धमकी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर सांसद पर केस

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।