भाजपाइयों ने फूंका सांसद का पुतला, लात-जूतों से पीटने की धमकी
Hamirpur News - हमीरपुर में सपा सांसद के प्रधानमंत्री मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। सांसद के पुतले को चप्पलों से पीटकर आग के हवाले किया गया। भाजपा नेताओं का कहना है कि सांसद को माफी मांगनी होगी, अन्यथा उन्हें गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ेगा।

हमीरपुर, संवाददाता। सपा सांसद की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। महोबा में सांसद के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने के बाद मंगलवार को भाजपाइयों ने शहर में जुलूस निकालकर बस स्टैंड में सांसद के पुतले को चप्पलों से पीटने के बाद आग के हवाले कर दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी होती रही। प्रदर्शन में शामिल चेयरमैन ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए सांसद ने जिस भाषा का प्रयोग किया है उससे कार्यकर्ता आक्रोशित है। अगर सांसद माफी नहीं मांगते है तो उनकी भी लात-जूतों से पिटाई होगी।नगर पालिका स्थित आंबेडकर पार्क में जमा हुए भाजपाइयों ने सांसद अजेंद्र लोधी की फोटो वाला पुतला लेकर जुलूस निकाला।
बस स्टैंड तक नारेबाजी करते आए भाजपाइयों ने सांसद के पुतले को चप्पलों से पीटने के बाद आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने कहा कि सांसद की टिप्पणी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हें अपने इस कथन के लिए माफी मांगनी होगी। भाजपाई उनके आवास का घेराव करेंगे। रोज पुतले जलाए जाएंगे। लोकसभा क्षेत्र के जहां टकराएंगे हमारा कार्यकर्ता उनकी पिटाई करेगा। प्रदर्शनकारियों में जिला महामंत्री लक्ष्मीरतन साहू, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, वेदप्रकाश आर्य, योगेंद्र दीक्षित, अंकित गुप्ता, रवि, रेखा चंदेल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन