pm modi derogatory remarks sp mp ajendra singh lodhi case in mahoba पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी पर शिकंजा कसा, महोबा में केस दर्ज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी पर शिकंजा कसा, महोबा में केस दर्ज

महोबा में प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। भाजपा मीडिया प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

Tue, 12 May 2026 10:09 AMYogesh Yadav महोबा, संवाददाता
share
पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी पर शिकंजा कसा, महोबा में केस दर्ज

UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और विवादित टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। भाजपा नेताओं के भारी विरोध और तहरीर के बाद कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस घटना के बाद से जिले का सियासी पारा पूरी तरह चढ़ गया है। सांसद ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा था कि मुकदमा लिखाना है तो लिखाओ, हम डरने वाले नहीं हैं। वहीं, सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी इस टिप्पणी को “अक्षम्य” बताया था।

प्रदर्शन के दौरान टिप्पणी

मंगलवार तड़के 2:05 बजे दर्ज एफआईआर संख्या 0213 में बीएनएस की धारा 132, 189(2), 352 और 196(1) के तहत मुकदमा कायम किया गया। शिकायत भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र प्रताप गुप्ता की ओर से दी गई है। तहरीर के अनुसार, 11 मई को बिजली विभाग से जुड़े मुद्दों को लेकर सपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे थे। इस दौरान सांसद अजेंद्र सिंह लोधी और उनके समर्थकों ने कलक्ट्रेट गेट के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी की। इससे यातायात प्रभावित हुआ और आम लोगों व सरकारी कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर सिपाही से 2000 वसूली के आरोपों पर पहला ऐक्शन, दारोगा समेत 12 पुलिसकर्मी हटाए

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की। इससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं और सार्वजनिक माहौल खराब हुआ। तहरीर में यह भी कहा गया कि प्रदर्शन करीब एक घंटे तक चलता रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के सीएम योगी, सपा सांसद को सुनाई खरी-खोटी

इससे पहले सांसद के बयान के विरोध में सोमवार शाम को ही भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित भाजपाइयों ने सांसद अजेंद्र लोधी का पुतला फूंका और उनके खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र प्रताप गुप्ता की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल कोतवाली पहुंचा। भाजपा नेताओं ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जैसे गरिमामय पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह न केवल अपमानजनक है, बल्कि समाज में द्वेष फैलाने की कोशिश भी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन है UP का राज सिंह, कोलकाता पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में पकड़ा
ये भी पढ़ें:स्मार्ट मीटर की जांच को बनी समिति ने सरकार को भेजी रिपोर्ट, क्यों उठे फिर सवाल?

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस अब प्रदर्शन के दौरान के वीडियो फुटेज और साक्ष्यों को संकलित कर रही है ताकि कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके।

सोशल मीडिया पर छिड़ा वार, सियासत गरमाई

सांसद के बयान को लेकर महोबा और हमीरपुर क्षेत्र से लेकर लखनऊ तक राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा इसे लोकतंत्र और संवैधानिक पदों का अपमान बता रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और तर्क-वितर्क का दौर जारी है। सीएम योगी ने भी इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।