प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर सांसद पर केस
Mohoba News - महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना के बाद जिले में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है और सोशल मीडिया पर बहस जारी है।

महोबा, संवाददाता। सपा सांसद के खिलाफ शिकंजा कसने लगा है ।महंगाई व स्मार्ट मीटर की समस्या के विरोध में सपा सांसद द्वारा देश के प्रधानमंत्री पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर कोतवाली में भाजपाइयों ने सांसद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बता दे की सोमवार को सपाइयों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान देश के प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की। इसके विरोध में सांसद का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया गया। अब भाजपा के मीडिया प्रभारी सत्येंद्र प्रताप गुप्ता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस में सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
सांसद पर केस दर्ज होने से जिले में सियासी पारा चढ़ गया है ।सोशल मीडिया में पूरे मामले को लेकर तर्क वितर्क का दौर चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन