BJP to Intensify Political Fight on Women s Reservation Bill Modi to Address Women s Gathering in Varanasi प्रधानमंत्री मोदी 28 को वाराणसी में महिलाओं की सभा करेंगे संबोधित, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

प्रधानमंत्री मोदी 28 को वाराणसी में महिलाओं की सभा करेंगे संबोधित

Lucknow News - - भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने की तैयारी बैठक - कार्यक्रम की

Sun, 19 April 2026 09:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
प्रधानमंत्री मोदी 28 को वाराणसी में महिलाओं की सभा करेंगे संबोधित

लखनऊ, विशेष संवाददातासंसद में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद भाजपा अब इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने की दिशा में और भी आगे बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को वाराणसी में महिलाओं की सभा संबोधित करेंगे। इसकी पूरी कमान महिलाओं के हाथों में होगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय पर रविवार को प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने तैयारियों के संबंध में बैठक की।वाराणसी महानगर व जिला इकाई के साथ हुई बैठक में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, भाजपा महानगर अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यापक जनसंपर्क अभियान, बूथ स्तर तक की जिम्मेदारियों व व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिल गिरने से नाराज महिलाओं ने राहुल-अखिलेश का पुतला फूंका

महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण को समर्पित होगा। महिला सहभागिता को ही कार्यक्रम के केंद्र में रखा गया है।धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रत्येक कार्यक्रम राष्ट्र के लिए प्रेरक होता है। मातृशक्ति संगठनात्मक शक्ति और परिश्रम के साथ तैयारियों में जुटें, ताकि यह कार्यक्रम नारी सामर्थ्य का उदाहरण बन सके। प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं और नीतियों को महिलाओं की आर्थिक समृद्धि व सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित किया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को सुनिश्चित करने का संकल्प भी संसद में प्रस्तुत किया। जिस संकल्प को सपा और कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों दलों ने अपने महिला विरोधी एजेंडे के कारण साकार नहीं होने दिया।21 को बड़े मार्च की तैयारीआरक्षण बिल गिरने के विरोध में भाजपा 21 अप्रैल को बड़ा मार्च निकालने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक इसमें मुख्यमंत्री के अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन के अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक मार्च मुख्यमंत्री आवास से शुरू होकर विधानसभा तक होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2027 में यूपी में सपा साफ, 2029 में कांग्रेस होगी हाफ : केशव
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैठक में आक्रोश मार्च की तैयारी पर की गयी चर्चा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।