2027 में यूपी में सपा साफ, 2029 में कांग्रेस होगी हाफ : केशव
Prayagraj News - प्रयागराज में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और सपा पर महिला आरक्षण बिल के विरोध का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन दलों की पुरुषवादी सोच महिलाओं की भागीदारी को रोक रही है। भाजपा महिलाओं के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है और विरोधियों को इसके परिणाम भुगतने होंगे।
प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार को पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को लखनऊ रवाना होने से पहले सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस और सपा ने महिला आरक्षण बिल के विरोध में लोकसभा में वोट करके साफ जता दिया है कि वे लोकसभा व विधानसभाओं में महिला आरक्षण नहीं चाहते हैं। ये दल पुरुषवादी सोच की गिरफ्त में हैं और नहीं चाहते कि देश की भलाई में महिलाओं की बराबर भागीदारी हो। लेकिन इन दलों को भलीभांति समझ लेना चाहिए कि भाजपा महिला आरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और इसे लागू करके रहेगी।इन
दलों को बेहतर तरीके से यह बात समझ लेनी चाहिए कि नारी शक्ति का आक्रोश दोनों महिला विरोधी दलों को आने वाले सालों में महंगा पड़ने वाला है। सपा, कांग्रेस, टीएमसी व डीएमके ने महिला आरक्षण विधेयक का विरोध किया और बिल पास न होने पर जश्न मनाया। इसकी हम घोर निंदा करते हैं। सपा कांग्रेस की महिला सांसदों ने भी बिल का विरोध किया। विपक्ष का यह जश्न हर उस महिला का अपमान है, जो दशकों से अपने अधिकार का इंतजार कर रही है लेकिन ये लोग याद रखें कि 2027 के यूपी विधानसभा व 2029 के लोकसभा चुनाव में देश की महिलाएं इनका हिसाब करेंगी और तब ये लोग मातम मनाने का काम करेंगे।महिला विरोध करने का क्या नुकसान होता है और उसकी कितनी कीमत चुकानी पड़ती है इसका एहसास विपक्षियों को होना चाहिए। इसमें कोई शक नहीं कि 2029 में कांग्रेस हाफ और 2027 में यूपी में सपा साफ हो जाएगी। मुंगेरीलाल के हसीन सपने अब सपा बहादुर के हसीन सपने हो गए हैं जो किसी भी हालत में पूरे होने वाले नहीं हैं। विपक्ष को ‘महिलाओं का आक्रोश’ हर स्तर, हर चुनाव और हर स्थान पर झेलना पड़ेगा। वार्ड 48 आलोपीबाग के उपचुनाव को लेकर डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पूरी मेहनत से इसमें लग जाएं और महिलाओं को बताएं कि सपा व कांग्रेस ने महिला आरक्षण का विरोध किया।इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, अवधेश चंद्र गुप्ता, डॉ. शैलेश पांडेय, चायल विधायक पूजा पाल, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, आनंद श्रीवास्तव, रमेश पासी, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, सचिन जायसवाल, दीप द्विवेदी, मनोज कुशवाहा, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, उमेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।‘महिला विरोधी है समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सोच’----फोटो है----प्रयागराज। भाजपा कार्यालय गंगापार में जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवास ने शनिवार को बैठक की और लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पारित न हो पाने पर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस सहित विपक्ष के विरोध की वजह से महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पारित नहीं हो सका जिससे देश की महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल पाया। इससे साफ है कि सपा और कांग्रेस की सोच महिला विरोधी है। इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज निषाद, अनिरुद्ध सिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी, अमरजीत कुशवाहा, अक्षत तिवारी, राम पलट पटेल, कमल कृष्ण मौर्या, श्याम सुंदर दुबे आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन