Bihar BJP Women s Morcha Discusses Protest March for Women s Rights बैठक में आक्रोश मार्च की तैयारी पर की गयी चर्चा, Darbhanga Hindi News - Hindustan
More

बैठक में आक्रोश मार्च की तैयारी पर की गयी चर्चा

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष के नकारात्मक रवैये की आलोचना की गई। 20 अप्रैल को पटना में आयोजित आक्रोश मार्च की तैयारी के लिए चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह मार्च महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए एक सशक्त आवाज बनेगा।

Sun, 19 April 2026 12:52 AMNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share
बैठक में आक्रोश मार्च की तैयारी पर की गयी चर्चा

राजीव रंजन झा,दरभंगा। भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की बैठक जिला अध्यक्ष सपना भारती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संसद में महिला आरक्षण विधेयक को विपक्ष द्वारा समर्थन नहीं दिए जाने एवं महिलाओं के सम्मान तथा अधिकारों की उपेक्षा किए जाने के विरोध में बिहार भाजपा द्वारा पटना के गांधी मैदान में 20 अप्रैल को आयोजित आक्रोश मार्च की तैयारी को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूरे प्रदेश में भाजपा का 20 अप्रैल को आक्रोश मार्च

महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसे में महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विपक्ष का नकारात्मक रवैया महिलाओं के प्रति उनकी सोच को उजागर करता है। निर्णय लिया गया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों, मंडलों व पंचायतों से बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिला अध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना ने कहा कि यह आक्रोश मार्च महिलाओं के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी के समर्थन में एक सशक्त आवाज बनेगा। मौके पर जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, जिला उपाध्यक्ष सोनी पूर्वे, संगीता साह, जिला मंत्री मीरा मेहता, बेटी बचाओ की जिला संयोजक आरती कुमारी, आकांक्षा रानी, रूपा कुमारी, तारा झा, हिना कुमारी, कल्पना झा, आशा कुमारी आदि थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपाइयों ने कांग्रेस का पुतला दहन कर विरोध जताया
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लोजपा (रा) की महिलाओं ने विपक्षी नेताओं का जताया विरोध

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।