Political Tensions Rise in Varanasi After Women s Reservation Bill Fails in Lok Sabha बिल गिरने से नाराज महिलाओं ने राहुल-अखिलेश का पुतला फूंका, Varanasi Hindi News - Hindustan
More

बिल गिरने से नाराज महिलाओं ने राहुल-अखिलेश का पुतला फूंका

Varanasi News - वाराणसी में महिला आरक्षण संशोधन बिल गिरने से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। भाजपा नेताओं ने विपक्षी दलों को महिला विरोधी बताया और कहा कि यह नारी शक्ति का अपमान है। नाराज महिलाओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला फूंका। भाजपा ने इसे लोकतंत्र का काला अध्याय करार दिया है।

Sat, 18 April 2026 11:53 PMNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share
बिल गिरने से नाराज महिलाओं ने राहुल-अखिलेश का पुतला फूंका

वाराणसी। लोकसभा में शुक्रवार को महिला आरक्षण संशोधन बिल गिरने से शनिवार को जिले का राजनीतिक पारा चढ़ा रहा। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत सभी विपक्ष दलों को महिला विरोधी और विश्वासघाती बताया। कहा कि उन्होंने बिल गिराकर नारी शक्ति का अपमान है। लोकतंत्र में यह काला अध्याय है। अस्सी चौराहे पर नाराज महिलाओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला फूंका। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि विपक्ष ने राजनीतिक स्वार्थवश महिला अधिकार से खिलवाड़ किया। महिला आरक्षण संशोधन बिल का पारित न होना सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा झटका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा विधायक के नेतृत्व में विपक्षियों के फूंके गए पुतले

विपक्ष ने ऐतिहासिक अवसर गंवा दिया। जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर, जिला महामंत्री सुरेंद्र पटेल, संजय सोनकर, सुरेश सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, अनिल श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश शुक्ला ने कहा कि देश की महिलाएं दगाबाजी के लिए कांग्रेस-सपा समेत विपक्षी दलों को माफ नहीं करेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति के अपमान का खामियाजा भुगतेगी कांग्रेस
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपाइयों ने कांग्रेस का पुतला दहन कर विरोध जताया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।