साकेत महाविद्यालय में हुआ नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विविध कार्यक्रम
Ayodhya News - अयोध्या के साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसका उद्देश्य महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इसमें विभिन्न गतिविधियाँ जैसे पदयात्रा, नुक्कड़ नाटक और प्रतियोगिताएँ शामिल थीं, जिसमें लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

अयोध्या,संवाददाता। साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शासन के द्वारा 10-20 तारीख के मध्य पूरे प्रदेश में समन्वित जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी के महत्व, राजनीतिक सशक्तिकरण तथा लोकसभा, राज्य सभा, विधानसभा में महिलाओं के आरक्षण के शीघ्र क्रियान्वयन के विषय में सक्रिय चर्चा के लिए प्रेरित करना है। इसमें महिलाओं को समान अधिकार, सुरक्षा और नेतृत्व क्षमता के विषय में जागरूक किया जा रहा है। इसमें नारी शक्ति पदयात्रा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सपोर्ट के लिए जारी मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल, नारी शक्ति दीवार एवं हस्ताक्षर अभियान, मानव श्रृंखला, नुक्कड़ नाटक, भाषण, वाद-विवाद, प्रश्न उत्तर, संवाद सत्र, स्टीकर, पैनल चर्चा, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रमो में लगभग 200 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति की समन्वयक प्रो. उपमा वर्मा, सदस्य डॉ अंजू, डॉ.मृणालिनी, डॉ. सरोज शुक्ला, के साथ ही डॉ. वंदना जायसवाल, डॉ. ऋचा पाठक, डॉ. रूपाली, डॉ रमेश सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. अंबरीश श्रीवास्तव, डॉ. रामेंद्र द्विवेदी व महाविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। यह जानकारी सह मीडिया प्रभारी डॉ. रामलाल विश्वकर्मा ने दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन