Empowering Women March for the Nari Shakti Vandan Act 2023 पद यात्रा कर दी नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी , Kausambi Hindi News - Hindustan
More

पद यात्रा कर दी नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी

Kausambi News - गुरुवार को डॉ. रिजवी कॉलेज ऑफ लॉ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के महत्व को समझाने के लिए पदयात्रा का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने इसे महिला सशक्तीकरण का बड़ा कदम बताया। छात्राओं ने नारे लगाते हुए अधिनियम की जानकारी दी और स्थानीय लोगों से संवाद किया। सभी ने महिला अधिकारों के प्रति सम्मान की शपथ ली।

Thu, 16 April 2026 04:12 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share
पद यात्रा कर दी नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रावधानों एवं महत्वों से महिलाओं और आम नागरिकों को रुबरू कराने के लिए गुरुवार को करारी कस्बा स्थित डॉ. रिजवी कॉलेज ऑफ लॉ में पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर इस ऐतिहासिक कानून के महत्व को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया। प्राचार्य डॉ. मो. जफर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम भी है। उन्होंने बताया कि कानून की जानकारी हर नागरिक तक पहुंचे, इसके लिए शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका अहम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मानव श्रृंखला बना नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया

छात्राओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही समाज में बदलाव की असली वाहक है। पदयात्रा के दौरान छात्राओं ने नारे लगाए और पर्चे वितरित कर अधिनियम के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी। स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें बताया कि यह कानून महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में समान अवसर दिलाता है। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने संविधान और महिला अधिकारों के प्रति सम्मान की शपथ ली। कॉलेज प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर संगीता कपड़िया, जकिया सुल्ताना, महविश तलत आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पदयात्रा निकालकर छात्र-छात्राओं ने किया जागरूक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मानव श्रंखला बनाकर किया नारी वंदन अधिनियम का समर्थन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।