Lucknow Traffic will be diverted on April 30; these routes will be blocked from 8 am onwards लखनऊ में कल ट्रैफिक बदला रहेगा, सुबह 8 बजे से इन मार्गों पर रोक, इधर से जाएं, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ में कल ट्रैफिक बदला रहेगा, सुबह 8 बजे से इन मार्गों पर रोक, इधर से जाएं

Lucknow Traffic News: राजधानी लखनऊ में  30 अप्रैल गुरुवार को  सुबह 8.00 बजे से तीन डायवर्जन प्वाइंट से हजरतगंज की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों के लिए 13 वैकल्पिक मार्गो से आवागमन कर सकेंगे।  

Wed, 29 April 2026 06:33 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
लखनऊ में कल ट्रैफिक बदला रहेगा, सुबह 8 बजे से इन मार्गों पर रोक, इधर से जाएं

Lucknow Traffic News: यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार की सुबह हजरतगंज की ओर जाने का प्लान है तो जान लीजिए। इस तरफ मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। उत्तर प्रदेश विधान मंडल का द्वितीय सत्र 30 अप्रैल होना प्रस्तावित है, जिसके कारण सुबह 8.00 बजे से विधान मंडल सत्र समाप्ति तक हल्के और भारी वाहनों पर डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान तीन डायवर्जन प्वाइंट से हजरतगंज की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों के लिए 13 वैकल्पिक मार्गो से आवागमन कर सकेंगे। खास बात यह है कि इस दौरान पार्क रोड का वनवे निरस्त रहेगा। वाहन चालक पार्क रोड से भी आवागमन कर सकेंगे।

गंज जाने वाले इन चार मार्गो पर रोक रहेगी

-बंदरियाबाग चौराहा से वाहन राजभवन, हजरतगंज, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगे।

-रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेगे।

-डीएसओ चौराहा से सिसेंडी तिराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ बाइक व कार सवार नहीं जा सकेंगे।

-लालबत्ती चौराहा और 1090 चौराहा से आने वाले वाहन विधानसभा की ओर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

इधर से वाहन चालक आ-जा सकेंगे

-यह वाहन लालबत्ती चौराहा, कैंट, गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर वाहन चालक जा सकेंगे।

-कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, चिरैयाझील, या बर्लिंग्टन चौराहा, सदर, कैंट होकर वाहन जा सकेंगे।

-हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहा से बर्लिग्टन चौराहा, कैंट होकर जा सकेंगे।

-लालबत्ती चौराहा से वाहन कटाईपुल चौराहा, जी-20 चौराहा व कमता तिराहा होकर वाहन जा सकेंगे।

इन 13 रास्तों पर वाहनों का डायवर्जन रहेगा

हजरतगंज समेत शहर के 13 मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। इनमें लाल बत्ती चौराहा, समतामूलक, 1090 चौराहा, सिकंद्ररबाग, सुशीला स्मृतिका, परिवर्तन चौक, लालबाग चौराहा, डीएसओ चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, केकेसी तिरहा, डालीगंज के रास्ते गुजरने वाले कार, बाइक, टैक्सी आदि वेकल्पिक मार्गों से गंतव्य की ओर जा सकेंगे। मार्गों डायवर्जन से लोगों को ज्यादा दूरी तय करना पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में मौसम का यूटर्न, 17 जिलों में हल्की बारिश, 60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
ये भी पढ़ें:यूपी के 58 जिलों में बारिश, बिजली गिरने का भी अलर्ट, भीषण तपिश से मिलेगी राहत
ये भी पढ़ें:यूपी विधानसभा का कल से होने वाला सत्र क्यों होगा खास? योगी सरकार की यह है तैयारी
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव न होने पर बढ़ाएंगे प्रमुख और प्रधानों का कार्यकाल, राजभर बोले
ये भी पढ़ें:योगी सरकार पूरे यूपी में पहली से चलाएगी ये बड़ा अभियान, अफसरों को छुट्टी नहीं

सिटी बसें और रोडवेज बसें इस रास्ते जाएंगी

रोडवेज और सिटी बसें सिकन्दरबाग, हजरतगंज व विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगे। बल्कि यह बसें सुशीला स्मृतिका ग्रीन कारिडोर चौराहा होकर ग्रीन कारिडोर, डालीगंज चौराहा, सीडीआरआई तिराहा होते हुए कैसरबाग जा सकेंगी। इसके अलावा केकेसी तिराहा, चारबाग की ओर से गोमतीनगर की ओर जाने वाली बसें लोको चौराहा, कैंट, कटाईपुल चौराहा होकर गोमतीनगर जा सकेंगी। जबकि गोमतीनगर से आ रही बसें समतामूलक चौराहा, ग्रीन कारिडोर से डालीगंज चौराहा, सीडीआरआई तिराहा होते हुए कैसरबाग की ओर जा सकेंगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।