lucknow school heatwave advisory yogi government health guidelines गर्मी और हीटवेव से बचाव को स्कूलों में विशेष इंतजाम, योगी सरकार ने जारी की एडवाइजरी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गर्मी और हीटवेव से बचाव को स्कूलों में विशेष इंतजाम, योगी सरकार ने जारी की एडवाइजरी

उत्तर प्रदेश सरकार ने भीषण गर्मी और हीटवेव से छात्रों को बचाने के लिए स्कूलों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। स्कूलों को दोपहर के समय बाहरी गतिविधियों को नियंत्रित करने और बच्चों के लिए छाया व पानी के विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

Tue, 28 April 2026 06:37 AMYogesh Yadav लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
share
गर्मी और हीटवेव से बचाव को स्कूलों में विशेष इंतजाम, योगी सरकार ने जारी की एडवाइजरी

UP News: सरकार ने प्रदेश में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए प्रदेश के सभी विद्यालयों में विशेष सुरक्षा इंतजाम लागू करने की एडवाइजरी जारी कर दी है। मध्याह्न भोजन (एमडीएम) व्यवस्था को बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण सुरक्षा से जोड़ते हुए जमीनी स्तर पर मजबूत करने को कहा गया है। योगी सरकार ने इस भीषण गर्मी के दौरान स्कूलों को पढ़ाई के केंद्र के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा के प्राथमिक केंद्र बना दिये हैं। इसी के तहत विद्यालयों में हीटवेव से बचाव के उपाय, समयबद्ध गतिविधियां और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश लागू किए गये हैं।

एमडीएम बना बच्चों की सुरक्षा का मजबूत आधार

मध्याह्न भोजन को इस पूरी रणनीति में अहम भूमिका दी गई है। बच्चों को गर्मी के प्रभाव से बचाने के लिए पोषण और स्वास्थ्य को जोड़ते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रहीं हैं। गर्मी के दौरान सरकार का फोकस इसे केवल भोजन योजना तक सीमित न रखकर स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रभावी माध्यम के रूप में उपयोग करने पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बांदा में रिकार्डतोड़ गर्मी, झांसी-ललितपुर में पड़ीं फुहारें; आज यहां होगी बारिश

दवाओं के वितरण से जमीनी तैयारी मजबूत

स्वास्थ्य विभाग को ओआरएस, ग्लूकोज, इलेक्ट्रोलाइट्स, आयरन की गोलियों और प्राथमिक उपचार किट पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए आयरन की पिंक गोलियां वितरित करने तथा कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयरन की नीली गोलियां उपलब्ध कराने को कहा गया है। स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों तक इनकी आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है। दवाओं की निर्धारित समयानुसार खुराक सुनिश्चित कराने के लिए शिक्षकों को भी सहयोग करने के निर्देश हैं।

यह निर्देश

- दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचें

- पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस या तरल पदार्थ लेते रहें

- हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें

- सिर को टोपी/गमछे से ढककर रखें

- धूप में खेलकूद या ज्यादा शारीरिक गतिविधि से बचें

- चक्कर, कमजोरी या उल्टी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत आराम करें और चिकित्सा लें

- स्कूलों में बच्चों को छायादार स्थान और पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

गर्मी बना रही रिकॉर्ड

गौरतलब है कि यूपी में गर्मी नए रिकॉर्ड बना रही है। अप्रैल में सर्वाधिक गर्मी का बांदा में नया रिकॉर्ड बना है। सोमवार को बांदा में पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 1951 से अब तक इतना तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया था। देश में सबसे गर्म रहे शहरों की सूची में भी बांदा सबसे ऊपर रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होमगार्ड परीक्षा में फर्जीवाड़े की कोशिश, अलग-अलग जिलों में चार गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:सरकारी डॉक्टरों को किसने कराई विदेशों की सैर? पिछले पांच साल का ब्योरा तलब
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।