Lucknow Gurukul student found murdered with 43 injuries and 11 cigarette burns लखनऊ गुरुकुल के छात्र की हत्या, शरीर पर मिलीं 43 चोटें, 11 बार दागी गई सिगरेट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ गुरुकुल के छात्र की हत्या, शरीर पर मिलीं 43 चोटें, 11 बार दागी गई सिगरेट

कानपुर में 11 साल के मासूम संग बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गईं। उसके शरीर पर 43 चोटों के निशान मिले हैं। शरीर का ऐसा कोई हिस्सा नहीं था जहां चोटें नहीं मिलीं। 11 बार सिगरेट से मासूम को दागा गया। स्थिति देखकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का भी कलेजा कांप गया।

Thu, 23 April 2026 09:56 PMPawan Kumar Sharma प्रमुख संवादाता, कानपुर
share
लखनऊ गुरुकुल के छात्र की हत्या, शरीर पर मिलीं 43 चोटें, 11 बार दागी गई सिगरेट

UP News: यूपी के कानपुर के महाराजपुर गौरिया गांव के 11 साल के मासूम संग बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गईं। उसके शरीर पर 43 चोटों के निशान मिले हैं। शरीर का ऐसा कोई हिस्सा नहीं था जहां चोटें नहीं मिलीं। 11 बार सिगरेट से मासूम को दागा गया। मासूम के शरीर पर चोटों की स्थिति देखकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का भी कलेजा कांप गया। इस मामले में पुलिस ने संचालक समेत दो को उठाया है। पुलिस हत्या की वजह जानने का प्रयास कर रही है।

महाराजपुर के गौरिया निवासी प्राइवेट कर्मी ने अपने 11 वर्षीय बेटे को वेद पाठ की शिक्षा के लिए लखनऊ के आलम नगर स्थित रामानुज भागवत वेद विद्यापीठ गुरुकुल में पढ़ने भेजा था। गुरुकुल में उसके मामा ने प्रवेश कराया था। मामा का बेटा भी गुरुकुल का छात्र है। बीते 15 अप्रैल को बड़ी बहन छोटे भाई को लेकर वहां छोड़ने गई थी। बुधवार तड़के परिजनों को सूचना मिली कि बेटा गिरकर घायल हो गया है। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे गुरुकुल के संचालक कन्हैया लाल मिश्रा वैगन आर कार से चालक के साथ आए और मासूम का शव घर के बाहर फेंककर चले गए। परिजनों ने बच्चे की हालत देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इलाज कराने की थी हसरत, पर गरीबी बनी रुकावट; बीमार युवती ने की मां-भाई की हत्या
ये भी पढ़ें:लखनऊ गुरुकुल के छात्र के साथ दरिंदगी, कानपुर में घर के बाहर फेंकी लाश

आनन-फानन परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल भागे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के शरीर पर चोटों के कई निशान थे। पूरे शरीर में जगह-जगह काले-काले दाग थे। बुधवार की देर रात बिल्हौर सीएचसी के डॉ अभिषेक कुमार सिंह और डॉ सोमेश चंद्र शर्मा के पैनल ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मासूम को डंडे और अन्य किसी भारी वस्तु से पीटा गया। शरीर में 43 चोटों के निशान मिले हैं। शरीर में पीठ, हाथ, पैर, सीने समेत 11 जगह सिगरेट से जलाए जाने के दाग मिले हैं। अंदरूनी चोटों के कारण मौत की पुष्टि डॉक्टरों ने की है। छात्र के साथ कुकर्म की आशंका के चलते चार स्लाइड बनाकर भेजी गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर में बोलेरो का तांडव, दारोगा पर चढ़ाई गाड़ी, भागते वक्त अधेड़ को रौंदा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।