lucknow gurukul student brutalized body dumped outside home in kanpur body covered with injuries लखनऊ गुरुकुल के छात्र के साथ दरिंदगी, कानपुर में घर के बाहर फेंकी लाश; पूरे शरीर पर चोटों के निशान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ गुरुकुल के छात्र के साथ दरिंदगी, कानपुर में घर के बाहर फेंकी लाश; पूरे शरीर पर चोटों के निशान

पिता ने बताया कि उनका 11 वर्षीय बेटा सात दिन पहले लखनऊ के आलमनगर स्थित रामानुज भागवत वेद विद्यापीठ गुरुकुल में पढ़ने गया था। गुरुकुल में उसका प्रवेश उसके मामा ने कराया था। मामा का बेटा भी वहीं पढ़ता है। बुधवार तड़के उन्हें सूचना दी गई कि उनका बेटा गिरकर घायल हो गया है।

Thu, 23 April 2026 09:34 AMAjay Singh हिटी, लखनऊ/कानपुर
share
लखनऊ गुरुकुल के छात्र के साथ दरिंदगी, कानपुर में घर के बाहर फेंकी लाश; पूरे शरीर पर चोटों के निशान

UP Crime News : लखनऊ के गुरुकुल में पढ़ रहे एक छात्र के साथ दरिंदगी के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद गुरुकुल संचालक उसका शव कानपुर के महाराजपुर स्थित घर के बाहर फेंककर चले गए। बच्चे के पूरे शरीर पर चोटों और जलाने के निशान पाए गए हैं। परिजनों की तहरीर पर महाराजपुर पुलिस ने संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी बच्चे के शव का परीक्षण किया। देर रात पोस्टमार्टम के बाद स्लाइड तैयार की गई है। उधर, आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दो टीमें लखनऊ रवाना की गईं। देर रात संचालक और एक अन्य को पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों को कानपुर लाया जा रहा है।

महाराजपुर निवासी पिता ने बताया कि उनका 11 वर्षीय बेटा सात दिन पहले, 15 अप्रैल को, लखनऊ के आलमनगर स्थित रामानुज भागवत वेद विद्यापीठ गुरुकुल में पढ़ने गया था। गुरुकुल में उसका प्रवेश उसके मामा ने कराया था। मामा का बेटा भी उसी गुरुकुल में पढ़ता है। बुधवार तड़के उन्हें सूचना दी गई कि उनका बेटा गिरकर घायल हो गया है। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे गुरुकुल के संचालक कन्हैया लाल मिश्रा वैगन-आर कार से चालक के साथ आए और बेटे का शव घर के बाहर छोड़कर चले गए। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर चोटों के कई निशान थे और जगह-जगह काले दाग भी पड़े थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंचायत चुनाव में देरी से ग्राम प्रधान परेशान, योगी सरकार के सामने रख दी ये मांग

किराए के मकान में चलता है गुरुकुल

काकोरी। पारा थाना क्षेत्र के आलम नगर तिकोनिया मन्नत टाइल्स वाली गली में स्थित रामानुज भागवत वेद विद्यापीठ गुरुकुल किराए के मकान में चलता है। मृत छात्र की बहन ने बताया कि दाखिला उसके मामा ने जोर देकर कराया था। गुरुकुल संचालक आचार्य कन्हैया लाल मिश्रा उसके मामा का रिश्तेदार है। मैं उसे 15 अप्रैल को छोड़ने गई थी। यहां 8-9 बच्चे ही पढ़ते हैं। बच्चों के रहने की भी व्यवस्था है। एक सप्ताह में क्या हो गया, कुछ पता नहीं।

मामा का बेटा बोला-मारते थे

पुलिस के मुताबिक मृतक के साथ आए उसके मामा के बेटे से पूछताछ की गई है। उसे इस घटना के बारे में कुछ नहीं मालूम है। ऐसा लग रहा है जैसे उसे किसी से कुछ न करने के लिए डराया गया है। हालांकि उसने यह जरूर बताया कि गुरुकुल में गलती करने पर डांट और मार पड़ती थी। पुलिस अब इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिका-ईरान के झगड़े में फंस गई यूपी के एक जिले की 350 सड़कें, ठप पड़ा है काम
ये भी पढ़ें:12 वीं पास झोलाछापों ने धड़ाधड़ किए किडनी के ऑपरेशन, रोहित के बाद अली का खुलासा
ये भी पढ़ें:यूपी में फिर एनकाउंटर, एक महीने पहले हुई लूट के आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली

काले निशान बता रहे बर्बरता की कहानी

मृतक के चाचा का आरोप है कि बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर पड़े काले निशान बर्बरता की कहानी बता रहे हैं। बहन ने बताया कि भाई को सिगरेट से जलाया गया और पीटा गया जिससे उसके शरीर पर नीले और काले निशान बने है। मंगलवार सुबह 6:45 बजे फोन पर बात हुई थी जब भाई से बात हुई तो वह अच्छे से बात कर रहा था, लेकिन आवाज धीमी थी। बुधवार सुबह मौत की खबर आ गई।

क्या बोली पुलिस

कानपुर के डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या की आशंका है, इसलिए स्लाइड बनाई गई है। आरोपी संचालक की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। वहीं लखनऊ पारा के इंस्पेक्टर सुरेश सिंह कहा कि कानपुर के महाराजपुर थाने से पुलिस लखनऊ जांच करने आई थी। वहां की पुलिस आरोपी गुरुकुल संचालक कन्हैया लाल मिश्रा और एक अन्य युवक को पूछताछ के लिए लेकर गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।