lover strangled his girlfriend to death using scarf In Shamli परिजनों को देखते ही इश्क फरमा रही युवती मुकरी, गुस्साए प्रेमी ने चुनरी से प्रेमिका को मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

परिजनों को देखते ही इश्क फरमा रही युवती मुकरी, गुस्साए प्रेमी ने चुनरी से प्रेमिका को मार डाला

यूपी के शामली में हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती अपने प्रेमी के साथ कमरे में थी। परिजनों ने देखा तो हंगामा हो गया। युवती परिजनों के पक्ष में बोलने लगी। इससे गुस्साए प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला।

Fri, 22 May 2026 10:11 PMDinesh Rathour शामली/थानाभवन
share
परिजनों को देखते ही इश्क फरमा रही युवती मुकरी, गुस्साए प्रेमी ने चुनरी से प्रेमिका को मार डाला

Shamli News: शामली जिले के थानाभवन के गांव सोंता रसूलपुर में शुक्रवार को हुई घटना ने हड़कंप मच गया। घर में प्रेमी-प्रेमिका अकेले थे और अचानक युवती के परिजन घर पर आ गए। परिजनों ने जब पुलिस बुलाने की चेतावनी दी तो युवती अपने परिजनों के पक्ष में आ गई। इससे बौखलाए प्रेमी में परिजनों के सामने ही युवती की चुनरी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने आरोपी को कमरे में बंद कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया है कि शुक्रवार को ग्राम सोंता रसूलपुर में 17 वर्षीय रेशमा पुत्री शमशाद घर में अकेली थी। उसकी मां और बहन खेत में काम करने गई थी। पिता शमशाद मजदूरी पर गया था। पिता शमशाद के मुताबिक करीब साढ़े 11 बजे रेशमा की मां नजमा एवं बहन काम से घर लौट आईं। इस दौरान रेशमा गांव के अली मोहम्मद के साथ कमरे में थी। दोनों को कमरे में देख परिजनों ने पुलिस बुलाने की चेतावनी दी। इस पर अली मोहम्मद ने रेशमा से अपने पक्ष में बयान देने को कहा तो रेशमा ने परिजनों का साथ दिया। इस पर अली मोहम्मद बौखला गया और चुनरी से रेशमा का गला दबाकर उसकी हत्या कर कर दी। इसी दौरान अली मोहम्मद का साथी अब्दुल भी वहां पहुंच गया, लेकिन परिजनों को देख वह वहां से भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फारेसिक टीम ने भी जांच की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़की के लिए काल बन गई गरीबी, मां ने ही चार साल की बेटी का गला घोंटा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरा बदला पूरा हुआ, ससुर की हत्या के बाद दामाद ने इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर की घर से बुलाकर हत्या; हमलावरों ने 6 गोलियां मारीं

क्या बोली पुलिस

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह भी पहुंचे। एसपी ने बताया कि युवती और आरोपी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जांच में सामने आया है कि दोनों में अक्सर बातचीत और मेल मिलाप होता था। घर में अकेली होने पर रेशमा ने फोन कर अली मोहम्म्द को घर बुलाया था। परिजन अचानक आ गए और दोनों को अंदर कमरे में देख लिया। रेशमा ने परिजनों के पक्ष में बयान देने की बात कही तो अली मोहम्मद ने चुनरी से गला दबाकर रेशमा की हत्या कर दी। वारदात के बाद अली मोहम्मद ने फोन कर अब्दुल को बुलाया था। अब्दुल वहां परिजनों को देख भाग निकला। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।