kaise padhate kahan shadi karte Poverty Proves Fatal for Little Girl Mother Strangles Four Year Old Daughter in orai लड़की के लिए काल बन गई गरीबी, मां ने चार साल की बेटी का गला घोंटा, बोली-कैसे पढ़ाते..कहां ब्याह करते, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लड़की के लिए काल बन गई गरीबी, मां ने चार साल की बेटी का गला घोंटा, बोली-कैसे पढ़ाते..कहां ब्याह करते

उरई में गरीबी और कलह ने एक मां की मनोदशा इस कदर क्रूर बना दी कि उसने जिसे जन्म दिया था, उसे खुद ही मौत की नींद में सुला दिया। मासूम बेटी का गला कसते हुए उसके हाथ नहीं कांपे।  

Fri, 22 May 2026 08:20 PMDinesh Rathour उरई
share
लड़की के लिए काल बन गई गरीबी, मां ने चार साल की बेटी का गला घोंटा, बोली-कैसे पढ़ाते..कहां ब्याह करते

Orai News: यूपी के उरई में एक लड़की के लिए गरीबी काल बन गई। जिस महिला ने मासूम बेटी को जन्म दिया, उसी ने मौत की नींद सुला दिया। गरीबी और कलह ने एक मां की मनोदशा इस कदर क्रूर बना दी कि उसने खुद अपने हाथों से अपनी ही बेटी को गला घोट दिया। हैरान करने वाली बात ये है कि बेटी को मारते समय मां के हाथ तक नहीं कांपे। बेटी की हत्या के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की- उसके भावहीन चेहरे पर दूर-दूर तक मलाल की छाया नहीं थी। उसने कहा-बेटी को गरीबी के नरक से मैंने मुक्ति दे दी। हमारे खाने का ठिकाना नहीं है। उसे कैसे पढ़ाते.. कहां उसका ब्याह करते। दर-दर भटकने और गरीबी का नरक भुगतने से अच्छा यही था कि अब वह मर जाए।

मां के हाथों मासूम बेटी के कत्ल का गम पूरे गांव पर तारी है। शुक्रवार को पड़ोस के घरों में चूल्हे नहीं जले और इन घरों की मांएं अपनी-अपनी बेटियों को आंचल में छिपाए रहीं। यह झकझोर देने वाली घटना अकबरपुर इटौरा गांव की है। जहां का राजकुमार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। परिवार में बूढ़ी मां, पत्नी विनीता और तीन बच्चे हैं। राजकुमार ने बताया कि गुरुवार रात सभी लोग भोजन के बाद सो गए। देर रात गर्मी से मेरी नींद खुली। मैंने देखा कि बेटी अपनी जगह पर नहीं है। कमरे के कोने में पत्नी बच्ची के गले में पड़ा गमछा हटा रही है। मुझे संदेह हुआ तो मैंने बच्ची के गले से गमछा हटाते हुए पत्नी की फोटो मोबाइल से खींच ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरा बदला पूरा हुआ, ससुर की हत्या के बाद दामाद ने इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो

पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद

पत्नी की भाव-भंगिमा से लगा कि कुछ अस्वाभाविक हुआ है। मैंने कुछ देर बार चुपचाप बाहर निकल कर पहले पड़ोसियों को बुलाया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो विनीता घर के एक कोने में बैठी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि हत्यारोपित की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में घटना की वजह पति से चल रहा विवाद और बच्ची की परवरिश को लेकर मां का मानसिक तनाव में रहना सामने आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव मैरिज के डर से जल्लाद बना पिता, बहन-बहनोई के साथ मिलकर बेटी के किए 6 टुकड़े
ये भी पढ़ें:बीवी को दूसरे के साथ देख बौखलाया पति, प्रेमी की पीट-पीटकर की हत्या

चार बच्चों के साथ सो रही मां की गला रेतकर निर्मम हत्या

वहीं दूसरी ओर झांसी जिले में बच्चों के साथ सो रही मां की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे फरार हो गए। शुक्रवार तड़के चारपाई पर खून से सना अर्द्धनग्न शव मिलने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग में वारदात का होना बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि महिला का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है, जबकि वह अपनी तीन बेटियों व एक बेटे व परिजनों के साथ गांव में रहती थी। गुरुवार की देर रात बच्चों के साथ खाना खाकर वह सो गई। तभी अज्ञात लोग घर में घुसे। उन्होंने धारदार चीज से रजनी की हत्या कर दी और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।