history sheeter murdered in Prayagraj attackers fired six bullets accused seen on CCTV प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर की घर से बुलाकर हत्या; हमलावरों ने 6 गोलियां मारीं, CCTV में दिखे आरोपी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर की घर से बुलाकर हत्या; हमलावरों ने 6 गोलियां मारीं, CCTV में दिखे आरोपी

परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे मोबाइल पर कॉल आने पर सक्षम घर से बाहर निकला था। घर के पास ही स्कूटी सवार दो बदमाश सक्षम को छह गोली मारकर फरार हो गए। परिजन सक्षम को बेली अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Fri, 22 May 2026 10:50 AMsandeep हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, प्रयागराज
share
प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर की घर से बुलाकर हत्या; हमलावरों ने 6 गोलियां मारीं, CCTV में दिखे आरोपी

प्रयागराज के मुट्ठीगंज में गुरुवार सुबह करीब सात बजे हिस्ट्रीशीटर 28 वर्षीय सक्षम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कातिलों ने सक्षम को पहले मोबाइल पर कॉल कर घर से बाहर बुलाया गया। फिर स्कूटी सवार दो बदमाशों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने एक महिला समेत पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। इसमें हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपियों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

घर के बाहर बुलाकर 6 गोलियां मारीं

मालवीय नगर निवासी ज्ञान बाबू शर्मा का इकलौता बेटा सक्षम शर्मा एलएलबी की पढ़ाई के साथ ही तीर्थ पुरोहित का भी काम करता था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे मोबाइल पर कॉल आने पर सक्षम घर से बाहर निकला था। घर के पास ही स्कूटी सवार दो बदमाश सक्षम को छह गोली मारकर फरार हो गए। परिजन सक्षम को बेली अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, वारदात की जानकारी होते ही मुट्ठीगंज पुलिस सक्रिय हो गई। परिजनों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अतरसुइया के हिस्ट्रीशीटर विमल पंडा और मालवीय नगर के आकाश अरोड़ा उर्फ भोला पंजाबी को दबिश देकर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक फुटेज में दोनों आरोपी गोली मारते हुए दिख रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हापुड़ में हिस्ट्रीशीटर का मर्डर; 4 सगे भाइयों ने चाकू से गोदा
ये भी पढ़ें:यूपी में हिस्ट्रीशीटर सचिन यादव की हत्या, दिवाली में भाई का मर्डर हुआ था

गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

एसीपी अतरसुइया निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में दारागंज घाट पर बुधवार रात सक्षम के भोला पंजाबी की गुमटी में आग लगाने और पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने मृतक की मां अंजू शर्मा की तहरीर पर विमल पंडा, उसकी पत्नी शुभि शर्मा, भाई कमल शर्मा, आकाश अरोड़ा उर्फ भोला पंजाबी और लल्लू धुरिया के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। गोली मारने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माफिया विकास दुबे के खजांची जयकांत को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सजा निलंबित, जमानत

मुट्ठीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर था सक्षम

सक्षम शर्मा मुट्ठीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर था। सक्षम व दोस्त रवि पाठक पर 13 मार्च को चौधरी गार्डन के पास जानेलवा हमला कर गोली मारी गई थी। हालांकि पैर में गोली लगी थी। उस वक्त मुट्ठीगंज थाने में विमल पंडा, कमल शर्मा, लकी पंडा व संदीप धोबी के खिलाफ प्राथमिकी कराई थी। समक्ष के परिजनों ने बताया कि इसी मामले में एसीपी अतरसुइया के यहां गुरुवार को बयान दर्ज होना था। लेकिन, आरोपियों ने साजिश कर बयान दर्ज कराने से पहले ही गोली मारकर हत्या कर दी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।