lawyer took 6 lakh and lost the case dismissed head constable committed suicide after writing suicide note वकील ने 6.80 लाख लिए, केस भी हार गए; सुसाइड नोट लिख बर्खास्त हेड कांस्टेबल ने खुदकशी की, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

वकील ने 6.80 लाख लिए, केस भी हार गए; सुसाइड नोट लिख बर्खास्त हेड कांस्टेबल ने खुदकशी की

कुंवरपाल ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी एक रिट इलाहाबाद हाइकोर्ट में चल रही थी। जिसमें वकील ने मुझसे 6.80 लाख रुपए लिए थे। बीते 30 मार्च को वकील का फोन आया और कहा कि आप केस जीत गए हो। तीन लाख रुपए और डाल दो। इस पर उन्होंने तीन लाख रुपए भी दे दिए। 20 अप्रैल को पता चला कि अदालत ने रिट खारिज कर दी।

Mon, 27 April 2026 08:02 PMsandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाद, अलीगढ़
share
वकील ने 6.80 लाख लिए, केस भी हार गए; सुसाइड नोट लिख बर्खास्त हेड कांस्टेबल ने खुदकशी की

अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला कलार में रविवार को एक बर्खास्त हेड कांस्टेबल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उन्होंने एक वकील को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया। लिखा कि बहाली के केस को जिताने के लिए वकील ने 6.80 लाख रुपये लिए थे। लेकिन, फैसला उनके खिलाफ आया। अब रुपये मांगने पर वकील धमकी दे रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नगला कलार निवासी कुंवरपाल (67) पुत्र स्व. इतवारीलाल यूपी पुलिस से हेड कांस्टेबल थे। फिरोजाबाद में तैनाती के दौरान साल 2012 में एक मुल्जिम को पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में उनसे गोली चल गई थी। इसी मामले में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।

पक्ष में फैसला नहीं आने पर खाया जहर

उनके बेटे श्यामवीर ने बताया कि अदालत में मामला विचाराधीन था। हाईकोर्ट के एक वकील ने केस को जिताने के लिए रुपये ले लिए। 20 अप्रैल को अदालत ने फैसला सुनाया, जो कुंवरपाल के पक्ष में नहीं आया। इसी बात को लेकर वह तनाव में चल रहे थे। रविवार को घर के सदस्य बाहर थे, तभी उन्होंने जहर खा लिया। बेटा व अन्य सदस्य लौटकर आए तो तबियत बिगड़ती देख शक हुआ। आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुसाइड नोट में वकील पर लगाए आरोप

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। बिसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी राजीव कुमार ने बताया कि एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें वकील पर आरोप लगाए गए हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी की मौत के बाद आरोपों से टूटा पति, खूंटी पर सुसाइड नोट टांग दे दी जान
ये भी पढ़ें:दोस्तों ने किया प्रताड़ित तो परेशान युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में लगाया आरोप

नोट में लिखा, वकील दे रहा गोली मारने की धमकी

कुंवरपाल ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी एक रिट इलाहाबाद हाइकोर्ट में चल रही थी। जिसमें एक वकील ने मुझसे 6.80 लाख रुपए लिए थे। जो तीन लाख रुपए उनके खाते में डाले थे। बीते 30 मार्च को वकील का फोन आया और कहा कि आप केस जीत गए हो। तीन लाख रुपए और डाल दो। इस पर उन्होंने तीन लाख रुपए भी दे दिए। 20 अप्रैल को पता चला कि अदालत ने रिट खारिज कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैनेजर सुसाइड केस में पत्नी गिरफ्तार, साले की तलाश; 3 टुकड़ों में मिली लाश

रुपए मांगने पर धमकी देने का आरोप

इस पर कुंवरपाल ने रुपए वापस मांगे तो वकील गाली गलौज कर गोली मारने की धमकी दे डाली। इसकी वजह से मैं अदालत भी नहीं जा रहा हूं और आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे परिवार का कोई दोष नहीं है। मेरी मौत का जिम्मेदार वकील है, जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।