UP Kushinagar Man Commit Suicide after Friends harass him for money taking bank documents दोस्तों ने किया प्रताड़ित तो परेशान युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में लगाया आरोप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दोस्तों ने किया प्रताड़ित तो परेशान युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में लगाया आरोप

यूपी के कुशीनगर में सेवरही थाना क्षेत्र के दुबौली गांव में एक युवक ने दोस्त की प्रताड़ना से तंग आकर रविवार की रात जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर सोमवार को पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Mon, 20 April 2026 09:46 PMSrishti Kunj हिन्दुस्तान टीम, कुशीनगर
share
दोस्तों ने किया प्रताड़ित तो परेशान युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में लगाया आरोप

यूपी के कुशीनगर में सेवरही थाना क्षेत्र के दुबौली गांव में एक युवक ने दोस्त की प्रताड़ना से तंग आकर रविवार की रात जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर सोमवार को पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने पड़ोस के एक युवक पर धोखाधड़ी करने और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। वहीं, युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी पुलिस के हाथ लगा है। पूरे मामले की पुलिस तहकीकात में जुटी है।

दुबौली निवासी चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव के बेटे विवेक श्रीवास्तव ने रविवार की रात करीब एक बजे जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार को इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। उसका अंतिम संस्कार गांव के समीप ही किया गया। मृतक के पिता चंद्रप्रकाश ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोप लगाया है कि पड़ोस के रहने वाले युवक ने व्यवसाय का झांसा देकर विवेक को बहलाया-फुसला कर उसका बैंक पासबुक, चेकबुक तथा एटीएम कार्ड अपने पास रख लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर में चल रही पटाखा फैक्ट्री में लगातार 5 धमाके;पूरा इलाका दहल गया, लड़की की मौत

आरोप है कि युवक अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विवेक के बैंक खातों का उपयोग संदिग्ध गतिविधियों के लिए करता था। विवेक को इस बात की जानकारी हुई और उसने अपने दस्तावेज वापस मांगें, तो आरोपी ने उन्हें लौटाने से साफ इनकार कर दिया। इससे मानसिक तनाव और प्रताड़ना के चलते विवेक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। इस मामले पुलिस जांच में जुटी है। इस संबंध में प्रभारी प्रभारी विनय सिंह ने कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पापा ने दोनों दीदियों को काट दिया, तुम कमरे में मत जाना;बुआ से बोला मासूम गुन्नू

ई-कॉमर्स बिजनेस के नाम पर खाते में मंगवाते थे रुपये

मृतक विवेक ने सुसाइट नोट में बताया है कि उसके दोस्त ने व्यवसाय का झांसा देकर बैंक पासबुक, चेकबुक तथा एटीएम कार्ड अपने पास रख लिया और उसमें रुपये मंगवाता था। उसने लिखा है कि संदीप नामक दोस्त अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बैंक खातों का उपयोग संदिग्ध गतिविधियों में करता था। इसकी जानकारी होने पर दस्तावेज वापस मांगें तो आरोपी लौटाने से साफ इनकार कर दिया तथा उल्टे धमकी देने लगा। इसकी सूचना पुलिस को भी दिया, लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की। इस संबंध में सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार ने बताया कि युवक के मौत की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा प्रिजर्व है। तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी ने मनपसंद साड़ी नहीं पहनी तो पति ने लगा ली फांसी, भतीजी की थी शादी

एसपी-कुशीनगर, केशव कुमार ने कहा कि युवक की मौत के मामले में सुसाइड नोट में शामिल आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस की टीमें आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है। शीघ्र इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।