Late night encounter in Lucknow two robbers and a rape accused arrested लखनऊ में देर रात एनकाउंटर, दो लुटेरों समेत दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ में देर रात एनकाउंटर, दो लुटेरों समेत दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ पुलिस की मानसनगर में आशा राम बाबू रोड पर लुटेरों और विकासनगर पुलिस टीम की टेढ़ीपुलिया के पास दुष्कर्म के आरोपी से शनिवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच गोलियां चली। मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश घायल हो गए।

Sun, 31 May 2026 01:29 PMPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
share
लखनऊ में देर रात एनकाउंटर, दो लुटेरों समेत दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर पुलिस की मानसनगर में आशा राम बाबू रोड पर लुटेरों और विकासनगर पुलिस टीम की टेढ़ीपुलिया के पास दुष्कर्म के आरोपी से शनिवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच गोलियां चली। मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरे रोहन उर्फ गुड्डू और साहिल के पैर में गोली लगी। वहीं, टेढ़ीपुलिया पर छेड़छाड़ के आरोपी सनी के पैर मे भी गोली लगी। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद के मुताबिक मुठभेड़ में गिरफ्तार लुटेरों में दक्षिण पूर्वी दिल्ली के आंबेडकर नगर मदरासी मंदिर के पास रहने वाला रोहन उर्फ गुड्डू और मदनगिरी का साहिल है। दोनों अंतरराज्यीय लुटेरे हैं। कुछ दिन पहले ही दोनों ने पारा इलाके में रहने वाले व्यवसायी रामबाबू से सिगरेट से भरे थैले और कृष्णानगर निवासी रानी से सोने की चेन लूटी थी दोनों बदमाशों की तलाश में पुलिस सीसी फुटेज के आधार पर दबिश दे रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फ्लैट में संदिग्ध हालत में मरा मिला बुजुर्ग, तीन दिन से शव के साथ रह रही थी बहन

एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा के निर्देशन में चार पुलिस टीम लगाई गई थी। टीमों ने 500 से अधिक सीसी कैमरे खंगाले। सीसी फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों को चिंह्नित किया गया था। कृष्णानगर थाने की पुलिस टीम शनिवार देर रात गश्त कर रही थी। दोनों बदमाश आशाराम बाबू रोड की ओर बाइक से जाते दिखे। संदिग्ध जान पुलिस ने रुकने को इशारा किया। दोनों नहीं रुके। पुलिस टीम ने पीछा किया तो दोनों फायरिंग करने लगे।

पुलिस ने एक खंभे की ओट लेकर जवाबी फायरिंग की तो पहले एक बदमाश के पैर में गोली लगी। वहीं, दूसरा भागा तो उसके भी पैर में पुलिस की गोली लगी। फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान की गई। बदमाशों के पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक, कपड़े वाला सिगरेट का बैग, दो तमंचे और तीन खोखे बरामद हुए। पकड़े गए दोनों बदमाशों ने दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया। दोनों के खिलाफ मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, उन्नाव, नोएडा में दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत सामान्य है। कोर्ट में दाखिल कर दोनों को जेल भेजा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर गैंगरेप केस में इनामी दारोगा गिरफ्तार, कुर्की के डर से आया था गांव

पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि देर रात टेढ़ी पुलिया पर विकासनगर थाने की पुलिस से बदमाश से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से हुसैनगंज केकेवी कॉलोनी निवासी छेड़छाड़ का आरोपी सनी यादव घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को विकासनगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ की।

दुष्कर्म का प्रयास किया। देर रात विकासनगर पुलिस गश्त कर रही थी। टेढ़ी पुलिया पर पुलिस जीप ने बाइक सवार सनी को संदिग्ध समझकर रोकने का प्रयास किया। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। एक गोली पुलिस की जीप में लगी। पुलिस टीम ने पीछाकर जवाबी फायरिंग की तो सनी के पैर में गोली लगी। पैर में गोली लगने से सनी घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के 14 साल बाद भी नहीं हो रहा था बच्चा, पति-पत्नी ने कर ली आत्महत्या
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।