Daroga Amit Kumar Maurya carrying a reward of Rs 50000 arrested in Kanpur gang rape case कानपुर गैंगरेप केस में 50 हजार का इनामी दारोगा गिरफ्तार, घर कुर्की के डर से आया था गांव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कानपुर गैंगरेप केस में 50 हजार का इनामी दारोगा गिरफ्तार, घर कुर्की के डर से आया था गांव

कानपुर में किशोरी से गैंगरेप के आरोपी फरार दारोगा अमित कुमार मौर्य को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह चार माह से फरार था। इस मामले में आरोपी यू-ट्यूबर पहले ही जेल जा चुका है।

Sat, 30 May 2026 10:47 AMPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, कानपुर
share
कानपुर गैंगरेप केस में 50 हजार का इनामी दारोगा गिरफ्तार, घर कुर्की के डर से आया था गांव

UP News: यूपी के कानपुर में किशोरी से गैंगरेप के आरोपी फरार दारोगा अमित कुमार मौर्य को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को सचेंडी के सोना गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह चार माह से फरार था। इस मामले में आरोपी यू-ट्यूबर पहले ही जेल जा चुका है। हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद दारोगा पर शिकंजा कस गया था।

सचेंडी के एक गांव में पांच जनवरी की देर शाम 14 वर्षीय किशोरी शौच के लिए निकली थी। देर रात तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश की। रात करीब 12 बजे वह बदहवास हालत में घर पहुंची। पूछताछ में किशोरी ने गांव के यू-ट्यूबर शिवबरन यादव व दारोगा अमित कुमार मौर्य पर कार से जबरिया ले जाने और गैंगरेप का आरोप लगाया था। सचेंडी पुलिस ने शिवबरन को पहले ही जेल भेज दिया था, जबकि फरार दारोगा पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने पर कुर्की नोटिस जारी तक उसके घर पर चस्पा कर दिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में 1700 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस बोली- बीमारी से गई जान

कुर्की के डर से तो नहीं लौट कर आ गया दारोगा अमित

गैंगरेप के आरोप में करीब चार माह से फरार दारोगा अमित कुमार मौर्य के गोरखपुर स्थित घर में कुर्की की तैयारी थी। पुलिस उसके घर में नोटिस भी चस्पा कर आई थी। ऐसे में कहा जा रहा कुर्की के डर से खुद ही वह सचेंडी आ गया और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 दिन से थाने में रखा है ITBP जवान के मां का कटा हाथ, CMO के आदेश के इंतजार

गैंगरेप के बाद कई पर गिरी थी गाज

सचेंडी पुलिस ने किशोरी के भाई की शिकायत पर हल्की धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। इसके साथ ही अफसरों को भी गलत सूचना देकर भ्रम में रखा गया। मामले की हकीकत सामने आने के बाद पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने सचेंडी थाना प्रभारी विक्रम सिंह, भीमसेन चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार को निलंबित कर दिया था। इसके साथ ही एसीपी पनकी और तत्कालीन डीसीपी पश्चिम दिनेश के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छह लोगों के मर्डर केस का दोषी तिहाड़ से आया बाहर, पुलिस कस्टडी में किया निकाह

मथुरा में युवक की पिटाई करने करने वाला दारोगा लाइन हाजिर

उधर, मथुरा के वृन्दावन में बांके बिहारी मंदिर पुलिस चौकी के एक दरोगा को युवक की बेवजह पिटाई करने की शिकायत मिलने के बाद लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गौरा नगर के निवासी पीड़ित युवक आशीष श्रीवास्तव ने शिकायत की थी कि रविवार को वह अपनी मोटरसाइकिल पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के पास बाजार से गुजर रहा था, तभी पुलिस चौकी पर तैनात उप निरीक्षक सुबोध मलिक और कुछ अन्य पुलिसकर्मी एक बाल अपराधी को मोबाइल चोरी के मामले में पकड़ कर ला रहे थे।

पुलिस ने बताया कि श्रीवास्तव के मुताबिक उसी समय उसके मोबाइल फोन पर किसी की कॉल आ गयी और वह रुककर बात करने लगा, लेकिन दरोगा ने समझा कि वह नाबालिग लड़के को पकड़ कर ले जाने का वीडियो बना रहा है। पुलिस ने बताया कि श्रीवास्तव का आरोप है कि इसके बाद दरोगा ने बिना कोई सवाल किये कॉलर पकड़कर उसे खींचना और पीटना शुरु कर दिया। दरोगा की यह हरकत वहां किसी दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वहीं, युवक की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने दरोगा सुबोध मलिक को लाइन हाजिर कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।