Teachers Demand Change in School Timings for Children s Health Amid Heatwave परिषदीय विद्यालयों का समय करें परिवर्तित, Lalitpur Hindi News - Hindustan
More

परिषदीय विद्यालयों का समय करें परिवर्तित

Lalitpur News - ललितपुर में, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बच्चों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूल समय में बदलाव के लिए ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने गर्मी को देखते हुए स्कूल का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे करने की मांग की, जिससे बच्चों की सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़े।

Sat, 18 April 2026 09:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, ललितपुर
share
परिषदीय विद्यालयों का समय करें परिवर्तित

ललितपुर। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली से संबद्ध उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद ललितपुर के पदाधिकारियों ने भीषण गर्मी में बच्चों की सुविधा व स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव संबंधी एक ज्ञापन बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा। संगठन जिलाध्यक्ष एवं मांडलिक मंत्री विनोद निरंजन के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला। उसने भीषण गर्मी और लू को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के परिषदीय तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत नौनिहालों के स्वास्थ्य को देखते हुए विद्यालयों का समय 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी से आग्रह किया और इस संबंध में जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन उनको सौंपा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी में स्कूलों के समय बदलाव की मांग तेज

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान ब्लॉक जखौरा अध्यक्ष सत्येंद्र जैन, जिला संगठन मंत्री हरिनारायण चौबे, ब्लॉक बार अध्यक्ष ब्रजेश चौरसिया, ब्लॉक बिरधा उपाध्यक्ष संतोष प्रसाद, अविनेश कुमार मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लू और तपती दोपहर में स्कूल से घर पहुंच रहे नौनिहाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हीट वेव को देखते हुए विद्यालय समय परिवर्तन की मांग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।