लू और तपती दोपहर में स्कूल से घर पहुंच रहे नौनिहाल
Ayodhya News - अयोध्या में गर्मी की चपेट में बच्चों की हालत गंभीर हो गई है। स्कूलों में समय परिवर्तन की मांग उठाई गई है क्योंकि बच्चे दोपहर की धूप में घर लौटने में परेशान हो रहे हैं। अभिभावक चिंतित हैं और शिक्षक संघ ने सुबह 7 बजे से 12 बजे तक स्कूल चलाने की मांग की है।

अयोध्या, संवाददाता। मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह से ही सूरत की तपिश से सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है। लोग सिर और मुंह को गमछे से बांधकर निकल रहे हैं। लेकिन नौनिहालों को तपती हुई दोपहर में स्कूल से घर जाना मजबूरी है। सरकारी और प्राइवेट स्कूल दोपहर डेढ़ से अपराह्न तीन बजे तक बंद हो रहे हैं। इतनी तेज धूप में बच्चों को घर पहुंचने में ही सांस फूल जा रही है। गर्मी में घर पहुंचने वाले कुछ बच्चे तो उलटी और बुखार आने की समस्या से भी जूझ रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन बच्चों व अभिभावकों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है।दोपहर
में जब बच्चे घर लौटते ही तो बस्ता फेक कर बिस्तर पर गिर जाते हैं। किसी को उलटी और सिर दर्द की समस्या और किसी पर लू का असर साफ दिखाई दे रहे हैं। अपने बच्चों की हालत देखकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। लेकिन वह खुद को बेबस और लाचार मानते हैं। वहीं शिक्षक संगठनों ने चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के मद्देनजर विद्यालयों के समय में परिवर्तन की की मांग है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद अयोध्या के जनपदीय पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से परिषदीय विद्यालयों को सुबह सात बजे से 12 तक संचालित करने की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि इस लू और भयानक धूप के चलते बच्चों में बुखार व सरदर्द की समस्याएं निरंतर आ रही है। जिलामंत्री अशोक वर्मा ने समय परिवर्तन के मुद्दे परअत्यंत संवेदनापूर्वक विचार करने की मांग की है। मांग करने वालों में जिला कोषाध्यक्ष फूल चंद्र सरोज, जिलाजीत वर्मा, रंजीत यादव, नंद कुमार, राजकुमार वर्मा, राम सुरेश और उमा शंकर शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन