Severe Heat Wave Alert District Hospital Lacks Basic Facilities Amid Rising Temperatures भीषण गर्मी में जिला अस्पताल बना ‘हॉट चैंबर’, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी में जिला अस्पताल बना ‘हॉट चैंबर’

Lakhimpur-khiri News - भीषण लू को लेकर जारी रेड अलर्ट के बीच जिला अस्पताल में आवश्यक सुविधाओं की कमी है। 40 डिग्री से अधिक तापमान में, इमरजेंसी एसी ठप हैं और केवल एक कूलर चल रहा है। बुजुर्ग वार्ड में भी एसी बंद हैं। पानी की कमी के चलते मरीजों को ठंडा पानी पाने के लिए नीचे दौड़ना पड़ रहा है।

Wed, 22 April 2026 11:08 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share
भीषण गर्मी में जिला अस्पताल बना ‘हॉट चैंबर’

भीषण हीट वेव (लू) को लेकर जारी रेड अलर्ट के बीच जिला अस्पताल में इंतजाम नाकाफी हैं। जहां एक ओर पारा 40 डिग्री के पार जा रहा है, वहीं दूसरी ओर अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए बुनियादी सुविधाएं भी नदारद हैं। आलम यह है कि इमरजेंसी से लेकर वार्डों तक में लगे उपकरण केवल शो-पीस बनकर रह गए हैं। ​अस्पताल की इमरजेंसी, जहां सबसे गंभीर मरीजों को लाया जाता है, वहां के एसी ठप पड़े हैं। पूरी इमरजेंसी में केवल एक कूलर चलता मिला, जो उमस और गर्मी के आगे बेअसर साबित हो रहा था। यही हाल बुजुर्ग वार्ड का भी है, जहां भर्ती वृद्ध मरीज गर्मी से बेहाल हैं, लेकिन वहां लगा एसी भी बंद मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिला अस्पताल में वार्ड बने भट्ठी समान, पसीने से मरीज हलकान

अस्पताल के तीसरे फ्लोर पर लगे वॉटर फ्रीजर खराब पड़े हैं। इसका नतीजा यह है कि ऊपरी मंजिलों पर भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को पीने के ठंडे पानी के लिए नीचे भागना पड़ रहा है। लापरवाही तो यह भी दिखी कि कई वार्डों में बिना पानी के कूलर चलते पाए गए। बिना पानी के ये कूलर ठंडी हवा के बजाय गर्म हवा फेंक रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस का कहना है कि वार्डों में एसी लगे हैं। हो सकता है कि कुछ तकनीकी दिक्कत के कारण ये न चल पाए हों।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निरीक्षण: हीटवेव से निपटने को मेडिकल अस्पताल तैयार, 10 बेड का स्पेशल वार्ड शुरू
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खेती पर गर्मी की मार, मिट्टी सूखी, फसल बचाने में जुटे किसान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।