Health Department Prepares for Heatwave Emergency Ward Established in Bijnor Hospital निरीक्षण: हीटवेव से निपटने को मेडिकल अस्पताल तैयार, 10 बेड का स्पेशल वार्ड शुरू, Bijnor Hindi News - Hindustan
More

निरीक्षण: हीटवेव से निपटने को मेडिकल अस्पताल तैयार, 10 बेड का स्पेशल वार्ड शुरू

Bijnor News - बिजनौर में स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते तापमान और हीटवेव की आशंका के चलते आपातकालीन वार्ड तैयार किया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 10 बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है, जिसमें एयर कंडीशनर, कूलिंग व्यवस्था और आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। मरीजों को तुरंत राहत देने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Wed, 22 April 2026 11:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share
निरीक्षण: हीटवेव से निपटने को मेडिकल अस्पताल तैयार, 10 बेड का स्पेशल वार्ड शुरू

बिजनौर। ​जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भविष्य में हीटवेव की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए इमरजेंसी विभाग में 10 बेड का एक विशेष वार्ड आरक्षित किया गया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी ने सीएमएस के साथ इस वार्ड का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। ​जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रतीक किशोर ने अस्पताल पहुंचकर वार्ड का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि वार्ड को गर्मी से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खेती पर गर्मी की मार, मिट्टी सूखी, फसल बचाने में जुटे किसान

वार्ड में एयर कंडीशनर (एसी) और बेहतर कूलिंग की व्यवस्था की गई है। खिड़कियों पर मोटे पर्दे और मरीजों के लिए ठंडे पेयजल हेतु वाटर कूलर लगाए गए हैं। ​दवाओं का स्टॉक देखा तो पाया गया, कि हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के उपचार के लिए जरूरी दवाएं और ओआरएस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। ​निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. बीआर त्यागी और डॉ. समीर भटनागर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि लू की चपेट में आने वाले मरीजों को बिना देरी किए इसी विशेष वार्ड में शिफ्ट किया जाए, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके।​‘‘हीटवेव के दौरान डिहाइड्रेशन, तेज बुखार, चक्कर आना और बेहोशी जैसे लक्षण आम हैं। इन मरीजों को त्वरित और विशिष्ट उपचार की आवश्यकता होती है, जिसके लिए हमारा स्टाफ पूरी तरह प्रशिक्षित है।’’- डॉ. प्रतीक किशोर, जिला सर्विलांस अधिकारी​स्वास्थ्य विभाग की एडवायजरी: बरतें सावधानी​बढ़ते पारे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम जनमानस के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं:​धूप से बचें: दोपहर के समय, विशेषकर तेज धूप में अनावश्यक बाहर न निकलें।​हाइड्रेटेड रहें: प्यास न लगने पर भी समय-समय पर पानी, छाछ या ओआरएस का घोल पीते रहें।​लक्षणों को पहचानें: यदि तेज बुखार या चक्कर आने जैसी समस्या हो, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।---------

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सदर अस्पताल में 11 बेड का वातानुकूलित शीतल कक्ष तैयार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तापमान बढ़ने पर खुद को रखें सुरक्षित, बचाव जरूरी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।