जिला अस्पताल में वार्ड बने भट्ठी समान, पसीने से मरीज हलकान
Fatehpur News - फतेहपुर के जिला अस्पताल में भीषण गर्मी से हालात खराब हो गए हैं। वार्डों में कूलर और पंखे पर्याप्त नहीं हैं। डायरिया, उल्टी-दस्त और लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसके कारण रोजाना 700-800 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

फतेहपुर। जिला अस्पताल में भीषण गर्मी के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मरीजों की बढ़ती भीड़ और सीमित संसाधनों के कारण वार्ड भट्ठी जैसे गर्म हो गए हैं, जहां कूलर-पंखे भी राहत देने में नाकाम हैं और ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसी बीच डायरिया, उल्टी-दस्त और लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने से ओपीडी में रोज 700–800 मरीज पहुंच रहे हैं, जिससे इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल की पहली और दूसरी मंजिल पर स्थित जनरल वार्ड दिनभर भट्ठी की तरह तप रहे हैं। तेज धूप और उमस के चलते यहां मरीजों का रहना मुश्किल हो गया है।
वार्डों में लगे कूलर और पंखे पर्याप्त नहीं हैं। एक-एक कूलर के भरोसे कई मरीजों को रहना पड़ रहा है, जिससे गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही। अस्पताल परिसर में ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। तीमारदारों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है या बाहर से खरीदना पड़ रहा है।डायरिया-उल्टी-दस्त के मरीजों में बढ़ोतरीभीषण गर्मी के चलते डायरिया, उल्टी-दस्त और लू के मरीज तेजी से बढ़े हैं। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 700-800 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या इन बीमारियों से ग्रसित है। मरीजों की भीड़ के कारण ओपीडी और वार्ड दोनों जगह लंबी कतारें लग रही हैं। मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, इस दौरान गर्मी से उनके पसीने छूट रहे हैं।आंकड़े...700-800 मरीजों की ओपीडी रोजाना40-50 मरीज डायरिया, उल्टी-दस्त के5-8 मरीज लू लगने के120 बेड क्षमता (जनरल वार्ड)90 मरीज मौजूदा समय में भर्ती08 मरीज डायरिया के भर्तीकोट-गर्मी और मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त कूलर और पानी की व्यवस्था कराई जा रही है। स्टाफ को भी अलर्ट किया गया है जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके।डा. राजेश कुमार, सीएमएस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन