Protests by BJP Women s Wing Against Non-Passage of Women s Reservation Bill भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका राहुल व अखिलेश का पुतला, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
More

भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका राहुल व अखिलेश का पुतला

Lakhimpur-khiri News - महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। लखीमपुर में जन आक्रोश रैली निकाली गई, जहां महिलाओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला फूंका। उन्होंने नारी विरोधी मानसिकता के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि यह अपमान हिंदुस्तान सहन नहीं करेगा।

Sun, 26 April 2026 01:48 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share
भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका राहुल व अखिलेश का पुतला

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। शनिवार को जिला सहकारी बैंक से कलक्ट्रेट गेट तक जन आक्रोश रैली निकाली। कलक्ट्रेट गेट पर एकत्र होकर राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला फूंका। महिलाओं ने कहा कि विपक्ष की नारी विरोधी मानसिकता के कारण ही महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ है। लखीमपुर ब्लाक प्रमुख दिव्या सिंह, मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति महेश्वरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष किरण अग्रवाल, संतोष कुमारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजूलता श्रीवास्तव सहित अन्य महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। सपा, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने की पदयात्रा

नारेबाजी करते हुए जन आक्रोश रैली में शामिल महिलाओं ने नारा लगाया कि नारी शक्ति का यह अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकालकर विपक्षी दलों पर फूटा गुस्सा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण बिल पारित न होने पर निकाली महिला जन आक्रोश पदयात्रा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।