BJP Women s March Against Opposition s Anti-Women Mentality Supporting Nari Shakti Vandan Act नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने की पदयात्रा , Kausambi Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने की पदयात्रा

Kausambi News - भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करते हुए शनिवार को देवीगंज बाजार में पदयात्रा की। उन्होंने विपक्ष के महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए पुतला दहन किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि नारी सशक्तीकरण देश की प्रगति का आधार है और विपक्ष ने बिल का विरोध कर महिलाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है।

Sat, 25 April 2026 10:12 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने की पदयात्रा

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में व विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतू कनौजिया के नेतत्व में देवीगंज बाजार में पदयात्रा की गई। इसके बाद विपक्ष का पुतला दहन करते हुए महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर देवीगंज चौराहे तक मार्च किया। विरोध प्रदर्शन करते हुए विपक्ष के राहुल गांधी व अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। इस दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। नीतू कन्नौजिया ने कहा कि नारी सशक्तीकरण देश की प्रगति का आधार है और नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारीको मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहरसा : नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष फैला रहा भ्रम: भाजपा

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने बिल का विरोध कर महिलाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। भाजपा नेत्री दीपा श्रीवास्तव ने कहा कि विपक्ष ने संसद में इस अधिनियम को लेकर अपनी महिला विरोधी सोच उजागर की है। भारतीय किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि विपक्ष कभी नहीं चाहता कि बेटियां आगे बढ़ें लेकिन भाजपा ने महिलाओं को शिक्षित स्वावलंबी एवं सशक्त बनाकर राजनीति में उचित स्थान देने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है। युवा नेता राहुल कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ रही है, जबकि विपक्ष इसे जाति और धर्म के आधार पर बांटने का प्रयास कर रहा है। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष शीलू पांडेय, पदयात्रा संचालक उमेश कुमार पटेल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल, अंजनी पंडा, नीरज साहू, अजय शुक्ल, मनीष पाठक, प्रशांत त्रिपाठी समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विपक्ष ने नहीं पारित होने दिया नारी शक्ति वंदन अधिनियम: शर्मा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण बिल पारित न होने पर निकाली महिला जन आक्रोश पदयात्रा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।