जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकालकर विपक्षी दलों पर फूटा गुस्सा
Orai News - उरई में भाजपा और महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक का विरोध करने वालों के खिलाफ जन आक्रोश महिला पद यात्रा निकाली। विधायक नीलिमा कटियार और अन्य नेताओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों ने सपा और कांग्रेस की 'गंदी मानसिकता' की आलोचना की और कहा कि वे इन पार्टियों का करारा जवाब देंगी।

उरई। संवाददाता नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक का विरोध करने वालों के खिलाफ भाजपा व महिला मोर्चा ने शहर में जन आक्रोश महिला पद यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला आरक्षण के नाम पर घटिया मानसिकता परिचय देने वाले दलों पर तीखी टिप्पणी करते हुए भड़ास निकाली गई।शहर के बघौरा रोड स्थित सर्किट हाउस से जनआक्रोश महिला पदयात्रा की शुरूआत की गई। यात्रा में कानपुर विधायक नीलिमा कटियार के साथ सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, विधायक मूलचंद्र निरंजन समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में महिलाएं चल रही थी। यात्रा में रेखा वर्मा, मीनू मिश्रा, प्रीति बंसल, मंजू रानी, अनीता कठेरिया,अनीता सोलंकी, शशि सोमेंद्र आदि चल रही थी।
महिला पद यात्रा सर्किट हाउस से जिला परिषद होते पीडब्लूडी से घूमने के बाद इंदिरा पैलेस पर जाकर समाप्त हो गई। यात्रा में हाथों में तख्तियां लेकर चल रही महिलाएं नारी शक्ति जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि सपा, कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करते हुए गंदी मानसिकता को उजागर किया है। आने वाले दिनों में महिलाएं इन दोनों दलों को करार जबाव देगी। भाजपा ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया, पर सपा और कांग्रेस ने मिलकर जो हरकत की हैं, उसका कड़ा विरोध किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन