Prime Minister s Initiative for Fuel Saving Virtual Meetings and Vehicle Sharing in District वर्चुअल बैठकों पर जोर, ईधन बचाने की पहल चर्चाओं तक, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
More

वर्चुअल बैठकों पर जोर, ईधन बचाने की पहल चर्चाओं तक

Lakhimpur-khiri News - ईधन बचाने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की पहल पर जिले में वर्चुअल बैठकों पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों को बैठकें करने के लिए दौड़ने की बजाय ऑनलाइन मीटिंग करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा समाधान दिवसों में वाहन शेयरिंग का भी विचार किया जा रहा है, हालाँकि इस पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।

Thu, 14 May 2026 01:30 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share
वर्चुअल बैठकों पर जोर, ईधन बचाने की पहल चर्चाओं तक

ईधन बचाने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की पहल के बाद जिले में वर्चुअल बैठकों पर जोर है, जिससे अधिकारी बैठकों में भाग लेने के लिए न दौड़ें। इसके अलावा समाधान दिवसों में भी वाहन शेयरिंग की तैयारी है। जिले का क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण तहसील समाधान दिवसों में शामिल होने के लिए अधिकारी अलग-अलग वाहनों से जाते हैं अब वाहन शेयर करके अधिकारी समाधान दिवसों में जा सकते हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जिले में सांसद, विधायक अपनी गाड़ियों से चलते हैं। इसके अलावा जिला स्तरीय अधिकारी भी दफ्तर जाने व निरीक्षण के लिए वाहन का प्रयोग करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीजल बचत को लेकर काफिलों पर लगाम की कवायद शुरू

मीटिंग में जाने के लिए वाहनों का प्रयोग होता है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अपील के बाद अब मीटिंग वर्चुअल करने पर जोर है। इसके अलावा अगर निरीक्षण के लिए टीम को जाना है तो अधिकारी वाहन शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा ईवी वाहनों के प्रयोग पर भी जोर है। हालांकि अभी तक जिले में इसका कहीं कोई असर नहीं दिख रहा है। हालांकि सीडीओ अभिषेक कुमार का कहना है कि फाइलें ई-आफिस के माध्यम से भेजने का निर्देश सभी विभागों को पहले ही दिया जा चुका है। बहुत जरूरी न होने पर वर्चुअल बैठक व समीक्षा पर फोकस रहेगा। ईधन बचाने के लिए शासन के निर्देशों का पालन किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने में जुटा पुलिस और प्रशासन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिले में 250 सरकारी वाहन, हर रोज फूंक रहा ढाई लाख का तेल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।