Hathras MP Anoop Pradhan Adopts Fuel-Saving Measures Amid VIP Visits जिले में 250 सरकारी वाहन, हर रोज फूंक रहा ढाई लाख का तेल, Hathras Hindi News - Hindustan
More

जिले में 250 सरकारी वाहन, हर रोज फूंक रहा ढाई लाख का तेल

Hathras News - - प्रधानमंत्री ने की कम तेल खर्च करने की अपील, जनपद में है पंजीकृत है ढाई सौ पेट्रोल डीजल के वाहन

Wed, 13 May 2026 11:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share
जिले में 250 सरकारी वाहन, हर रोज फूंक रहा ढाई लाख का तेल

हाथरस, कार्यालय संवाददाता। सरकारी रिकार्ड में जिले में 250 वाहन पंजीकृत है। इसमें पुलिस प्रशासन के वाहन भी शामिल है। इसलिए करीब ढाई से तीन लाख रुपये रोज का डीजल पेट्रोल खर्च होता है। इसके अलावा वीआईपी के आगमन के वक्त जो गाड़ी स्कार्ट में लगती है। उनका भी काफी डीजल पेट्रोल खर्च होता है, क्योकिं आये दिन जिले में कोई ना कोई वीआईपी आता रहता है। जनपद के एआरटीओ विभाग में ढाई लाख वाहन सरकारी रुप में पंजीकृत है। इसमें पुलिस के वाहन शामिल है। मगर पुलिस के वाहनों को अधिकारी चाहते हुए भी उनकी दौड़ कम नहीं कर सकेंगे। जनपद में हर जगह 112 की गाड़ी खड़ी रहती है जोकि लखनऊ पुलिस कंट्रोल रुम में हिसाब से दौड़ती है। इसके साथ ही थाने पर मौजूद पुलिस की गाड़ी चौबीस घंटे दौड़ती नजर आती है। मगर जिला प्रशासन के अधिकारियों के पास जो गाड़ी मौजूद है। उन पर प्रशासन कंट्रोल कर सकता है। जिला स्तरीय अधिकारी अपने अधीनिस्थों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए बैठक करके अपनी गाड़ी की दौड़ को कम कर सकते है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिलों के अफसर वीसी के जरिए मीटिंग में होंगे शामिल

अब एक ही गाड़ी में चलेंगे सांसद अनूप प्रधान

हाथरस के सांसद अनूप प्रधान ने प्रधानमंत्री की अपील के बाद अपना फैसला बदल लिया है। अब तक सांसद अपने साथ दो गाड़ी लेकर चलते थे, लेकिन अब सांसद का कहना है कि वह अकेले एक ही गाड़ी में चलेंगे। उन्होंने अपने सभी लोकसभा क्षेत्र के वांशिदों से अपील की है कि वह भी डीजल और पट्रोल की बचत करे। प्रधानमंत्री की बात पर लोग गंभीरता से अमल करे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीएम, एसएसपी निकले एस्कॉर्ट के साथ तो डीआईजी सड़कों पर दिखे अकेले

विधायक बोले, हम तो एक ही गाड़ी में चलते है

जनपद के तीनों विधायक पहले से ही एक ही गाड़ी में चलते है। हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा और सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी एक ही गाड़ी में चलते है। तीनों विधायक का कहना है कि उनके पास कोई काफिला नहीं है। तीनों विधायकों से अपने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वह प्रधानमंत्री की बात पर अमल करे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऊर्जा संरक्षण आवश्यकता नहीं, राष्ट्रीय जिम्मेदारी: संतोष

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।