PM Modi s 12 Years Health Welfare Fair Launched to Promote Government Schemes पसगवां ब्लॉक में तीन दिवसीय स्वास्थ्य एवं जनकल्याण मेले का शुभारंभ, रेखा अरुण वर्मा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
More

पसगवां ब्लॉक में तीन दिवसीय स्वास्थ्य एवं जनकल्याण मेले का शुभारंभ, रेखा अरुण वर्मा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Lakhimpur-khiri News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पसगवां में तीन दिवसीय स्वास्थ्य एवं जनकल्याण मेला शुरू किया गया। इसका उद्घाटन भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा ने किया। मेले का उद्देश्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाना और लाभार्थियों को जोड़ना है।

Sun, 14 June 2026 06:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share
पसगवां ब्लॉक में तीन दिवसीय स्वास्थ्य एवं जनकल्याण मेले का शुभारंभ, रेखा अरुण वर्मा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पसगवां ब्लॉक परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य एवं जनकल्याण मेले का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रेखा अरुण वर्मा ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना रहा। मुख्य अतिथि रेखा अरुण वर्मा ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पसगवां ब्लॉक में तीन दिवसीय स्वास्थ्य एवं जनकल्याण मेले का शुभारंभ, रेखा अरुण वर्मा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

उन्होंने राम मंदिर निर्माण, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने, तीन तलाक कानून समाप्त करने तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों को सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कम ब्याज पर ऋण तथा राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने जैसे कदमों से महिलाओं को सशक्त बनाया गया है।रेखा वर्मा ने कहा कि पिछली सरकारें केवल शिलान्यास करती थीं, जबकि वर्तमान सरकार योजनाओं को धरातल पर उतारकर पूरा करने का कार्य कर रही है। उन्होंने दावा किया कि देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं, 81 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, 4 करोड़ से अधिक पक्के आवास बनाए गए हैं तथा 58 करोड़ जनधन खाते खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं, किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन में नई ऊंचाइयों को छुआ : रमापति शास्त्री
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कड़ा और सिराथू में लगा जनकल्याण मेला

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।