12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन में नई ऊंचाइयों को छुआ : रमापति शास्त्री
Gonda News - नवाबगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर एक तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। विधायक रमापति शास्त्री ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मेले में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया।

नवाबगंज, संवाददाता। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को ब्लाक परिसर में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने फीता काटकर किया। इस मौके पर विधायक ने कहा की प्रधानमत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।
सरकारी योजनाओं की जानकारी
उन्होंने उपस्थित लोगों को आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।इसके बाद विधायक ने ब्लॉक परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। मेले में बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा, पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य विभाग, आयुष्मान भारत, समाज कल्याण विभाग तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित कई विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए हैं, जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी राम लगन वर्मा ने बताया कि जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला 16 जून तक चलेगा। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. यूपी सिंह, सीडीपीओ रमा सिंह, एडीओ पंचायत नंद कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी रामचंद्र मौर्य, पवन कुमार निषाद, दिवाकर भारती, दिनेश कुमार शुक्ल, संजय कुमार, राजेंद्र कुमार रहे।
ग्राम चौपाल में कार्यक्रम
ग्राम चौपाल में गिनाई सरकारी योजनाएं : बेलसर ब्लॉक क्षेत्र की गोड़वा ग्राम पंचायत के मजरा लंबरदारपुरवा में ग्राम चौपाल एवं रात्रि प्रवास कार्यक्रम हुआ । मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायण पांडेय रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में ग्राम प्रधान शंकर शरण मौर्य ने विधायक का बुके भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रताप उर्फ गुड्डू सिंह भी मौजूद रहे।
ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी
ग्राम प्रधान शंकर शरण मौर्य के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उपजिलाधिकारी तरबगंज, डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद, ग्राम पंचायत सचिव अभिषेक सिंह, खंड विकास अधिकारी बेलसर, एडीओ पंचायत, सीएचसी अधीक्षक डॉ. सतपाल सोनकर, अनुपम शुक्ला रहे।
जनकल्याण शिविर का आयोजन
बभनजोत में जनकल्याणकारी शिविर आयोजित : विकास खंड बभनजोत में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने सेवा, सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल, खंड विकास अधिकारी बभनजोत, अरुण प्रकाश शुक्ला, मधुप सिंह,शोहरत प्रसाद वर्मा, सहित कई विभागो के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य मेले का आयोजन
रुपईडीह में स्वास्थ्य मेला लगा : ब्लॉक सभागार में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 पूर्ण होने पर जन कल्याणकारी शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रमाकांत शुक्ला ने उद्घाटन किया।
शिविर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ जितेंद्र मिश्रा ने क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए 120 मरीज का निशुल्क जांच एवं उपचार किया। 22 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाते हुए 9 ब्लड शुगर, 15 बीपी, 5 टीवी स्कैनिंग ,12 एचपीवी ,पीडब्लू 16 एएनसी, जांच किया गया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, जगदेव शुक्ला ठाकरे,बीसीपीएम महेंद्र विश्वकर्मा, अग्निवेश श्रीवास्तव, सीडीपीओ दुर्गेश गुप्ता, जितेंद्र श्रीवास्तव, केशव राम, ललित मिश्रा ,राजेंद्र प्रसाद ,अतुल तिवारी ,सोनू शुक्ला, प्रमोद तिवारी ,श्रीकांत पाठक ,अर्जुन चतुर्वेदी रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन