Peace Committee Meeting for Bakra Eid Preparations at Police Station चिन्हित किये गए स्थान पर करें कुर्बानी: एसओ पढुआ, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
More

चिन्हित किये गए स्थान पर करें कुर्बानी: एसओ पढुआ

Lakhimpur-khiri News - बकरीद को लेकर शुक्रवार को पढुआ थाना पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एसओ मोहित पुंडीर ने ग्राम प्रधानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सुझावों और समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कुर्बानी के लिए निर्धारित स्थानों का पालन करने और कचरे को सही तरीके से निपटाने की हिदायत दी।

Fri, 22 May 2026 11:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share
चिन्हित किये गए स्थान पर करें कुर्बानी: एसओ पढुआ

बकरा ईद को लेकर पढुआ थाना परिषर में शुक्रवार को पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। एक दिन पहले ही थाने की कमान संभालने वाले एसओ मोहित पुंडीर ने थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, पूर्व प्रधानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। एसओ ने बकरा ईद से संबंधित सुझाव और समस्याओं के बारे में बात की। एसओ ने हिदायत देते हुए कहा कि बड़े जानवरों की कुर्बानी पहले से निर्धारित की गई जगहों पर ही की जाए। इसके अलावा घरों में होने वाली कुर्बानी के बाद कचड़े को ठिकाने लगाएं, न कि बाहर फेंकें। एसओ ने बकरा ईद की नमाज के समय के बारे में भी लोगों से बात की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोशल मीडिया पर न करें कुर्बानी से संबंधित फोटो या वीडियो पोस्ट

बैठक के दौरान एसआई ब्रह्मानंद यादव, जुबेर अहमद, बसंतलाल सरोज, ग्राम प्रधान जवाहरलाल यादव, माजिद अली, राजेश मौर्य, अमर सिंह के अलावा मो. वसीम, भानू वर्मा, शिवपूजन वर्मा, अबरार खां सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा घाट पर रखे सुरक्षा के कड़े इंतजाम , वॉच टॉवर स्थापित करें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।