Social Media Monitoring and Security Measures for Bakrid Celebration सोशल मीडिया पर न करें कुर्बानी से संबंधित फोटो या वीडियो पोस्ट, Hathras Hindi News - Hindustan
More

सोशल मीडिया पर न करें कुर्बानी से संबंधित फोटो या वीडियो पोस्ट

Hathras News - बकरीद व एनसीओआरडी समीति की कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक सोशल मीडिया पर न करें से संबंधित फोटो यासोशल मीडिया पर न करें से संबंधित फोटो यासोशल मीडिया

Fri, 22 May 2026 08:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share
सोशल मीडिया पर न करें कुर्बानी से संबंधित फोटो या वीडियो पोस्ट

सोशल मीडिया पर न करें कुर्बानी से संबंधित फोटो या वीडियो पोस्ट -(A) बकरीद व एनसीओआरडी समीति की कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोशल मीडिया पर न करें कुर्बानी से संबंधित फोटो या वीडियो पोस्ट

हाथरस: ईदुज्जुहा (बकरीद) पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था आदि को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। डीएम व एसपी ने जरूरी दिशा निर्देश बैठक में दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड से भी चलेगी गाय को राष्ट्रीय ऐनिमल का दर्जा दिलाने की मुहिम

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था

बैठक में डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने तथा भड़काऊ एवं आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी दशा में न होने पाए तथा सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के उपरांत अवशेषों एवं रक्त का वैज्ञानिक एवं स्वच्छ तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। नमाज केवल मस्जिदों में ही अदा की जाएगी तथा सार्वजनिक स्थलों एवं सड़कों पर नमाज की अनुमति नहीं होगी। साथ ही नमाज स्थलों के आसपास साफ-सफाई, जलापूर्ति एवं आवारा पशुओं की रोकथाम हेतु पूर्व से व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, नगर निकायों एवं पंचायत विभाग को मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा प्रमुख स्थानों पर डस्टबिन एवं कूड़ा ट्रॉलियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सूअर पालकों को नोटिस जारी कर उनके पशुओं को खुले में न छोड़ने के निर्देश भी दिए गए।

पीस कमेटी की बैठकें

एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर शासन की गाइडलाइन से लोगों को अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुर्बानी से संबंधित फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट न किए जाएं। सभी मस्जिदों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा लगातार गश्त की जाऐ।

अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई

बैठक के दौरान डीएम ने अभियोजन अधिकारियों को आपराधिक मामलों में प्रभावी पैरवी करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने गुण्डा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट एवं महिला अपराधों से जुड़े मामलों में प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हत्या, अपहरण, बलात्कार एवं अन्य गंभीर अपराधों के मामलों में सशक्त पैरवी कर दोषियों को दंडित कराने पर विशेष जोर दिया गया। विद्यालयों के आसपास धूम्रपान एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। स्कूलों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री न होने देने के लिए नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी कार्यवाही करने को कहा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर रहेगा चाक-चौबंद सुरक्षा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।