ब्लाक में जनकल्याण शिविर बना औपचारिकता
Lakhimpur-khiri News - केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कुम्भी गोला परिसर में आयोजित जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले में व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 14 से 16 जून के दौरान लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना था, लेकिन प्रचार की कमी से कार्यक्रम में जनसहभागिता कम रही, और उद्देश्य पूरा नहीं हो पाया।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक कुम्भी गोला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। 14 से 16 जून तक प्रस्तावित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं और विभागीय उपलब्धियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना था लेकिन पर्याप्त प्रचार प्रसार और व्यवस्थाओं के अभाव में कार्यक्रम अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ सका। 14 जून को कार्यक्रम का उद्घाटन होना था। क्षेत्रीय संगठन मंत्री कमलेश मिश्रा के कार्यक्रम में शामिल न हो पाने के कारण भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आशु मिश्रा ने मेले का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के संयोजक की जिम्मेदारी धर्मेंद्र सिंह को सौंपी गई थी। प्रदर्शनी में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देने की व्यवस्था की गई थी। हालांकि मौके पर अधिकांश स्थानों पर केवल बैनर और पोस्टर ही दिखाई दिए। विभागीय स्टॉलों पर अपेक्षित गतिविधियां नजर नहीं आईं जिससे मेले का उद्देश्य अधूरा सा दिखाई दिया। उद्घाटन के दौरान अधिकारी, कर्मचारी और कुछ जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, लेकिन जनसहभागिता नगण्य रही। कार्यक्रम पहले दिन फोटो सेशन तक सीमित नजर आया। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी से पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन