जनकल्याण मेला में सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
Ghazipur News - केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के मौके पर भांवरकोल में त्रिदिवसीय जनकल्याण मेला आयोजित किया गया। इसमें भाजपा नेता कृष्ण बिहारी राय ने बताया कि जानकारी की कमी के कारण कई पात्र लोग सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। मेले का उद्देश्य लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक मुख्यालय स्थित विधायक स्व. कृष्णानंद राय स्मृति सभागार में आयोजित त्रिदिवसीय जनकल्याण मेला में लोगों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि जानकारी के अभाव में अनेक पात्र लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि विकासखंड स्तर पर लगभग सभी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना ने कहा कि मेले का उद्देश्य लोगों को कृषि, स्वास्थ्य, पशुपालन, समाज कल्याण सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करना है।
उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण संतोष सिंह कुशवाहा, चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज चौधरी, स्वच्छ भारत मिशन से धर्मेंद्र कुमार, कृषि विभाग से अनीश गुप्ता, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से विनोद यादव, बाल विकास परियोजना से अंजू सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में राजेश मिश्र, विनोद राय, सतीश राय, मनोज पांडेय, रवीन्द्रनाथ राय और अनिल कुमार राय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन