मेरठ में लेडी कॉन्स्टेबल को कार में खींचकर रेप की कोशिश, विभाग के सिपाही पर ही आरोप
पीड़िता ने बताया कि आरोप लगाया कि गौतमबुद्धनगर में तैनाती के दौरान उसका परिचय शामली निवासी सिपाही से हुआ था। उसने सिपाही से 40 हजार रुपये उधार लिए थे। रकम देने के बाद आरोपी सिपाही उस पर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। जिसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मिशन शक्ति की कमान जिस महिला कांस्टेबल के हाथ है, वह अपने ही विभाग में सुरक्षित नहीं है। कंकरखेड़ा में हाईवे किनारे महिला कांस्टेबल को विभाग के परिचित सिपाही ने कार में खींचकर रेप का प्रयास किया। आरोपी गौतमबुद्धनगर में तैनात बताया गया है और उसके खिलाफ मेरठ एसएसपी कार्यालय पर शिकायत की गई।मेरठ के एक थाने में तैनात महिला कांस्टेबल (मूल निवासी शामली) अपने पति और बच्चों के साथ सिविल लाइन क्षेत्र में रहती है।
महिला सिपाही ने 40 हजार रुपए उधार लिए थे
पूर्व में महिला कांस्टेबल की तैनाती गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में चल रही थी। उसने एसएसपी कार्यालय पर विभाग के ही एक सिपाही के खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर तहरीर दी। आरोप लगाया कि गौतमबुद्धनगर में तैनाती के दौरान उसका परिचय शामली निवासी सिपाही से हुआ था। उसने सिपाही से 40 हजार रुपये उधार लिए थे। रकम देने के बाद आरोपी सिपाही उस पर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। परेशान होकर गौतमबुद्धनगर में सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक को उस समय तहरीर भी दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।। महिला कांस्टेबल ने बताया कि इस दौरान उसका ट्रांसफर मेरठ हो गया।
विरोध करने पर मारपीट की
महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया कि 21 मार्च को उसकी ड्यूटी ईद को लेकर लगी थी। इस दौरान आरोपी सिपाही ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचा था और रकम वापस मांगी। यूपीआई से सिपाही की रकम वापस कर दी। इसके बाद आरोपी ने झांसा देकर उसे कंकरखेड़ा क्षेत्र में हाइवे किनारे बनी ईरा कॉलोनी के गेट पर बुलाया। आरोप है कि सिपाही ने कार में उसके साथ रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की और स्कूटी की चाबी फेंक दी।
एसपी क्राइम ओ कैंट को जांच सौंपी
एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने इस मामले में जांच सीओ/एएसपी कैंट नवीना शुक्ला को दी। बुधवार को इस मामले में महिला कांस्टेबल को बयान दर्ज कराने के लिए सीओ कैंट के कार्यालय बुलाया गया। पीड़िता ने बताया कि उसने जो तहरीर दी है, वही बयान है। इसके बाद लिखित बयान दर्ज कराए गए। फिलहाल सीओ/एएसपी कैंट ने दोनों के मोबाइल कॉल डिटेल और घटना के समय आरोपी की लोकेशन की जानकारी मांगी है।
जांच के कार्रवाई होगी- एएसपी
वहीं इस मामले पर एएसपी कैंट नवीन शुक्ला ने कहा कि महिला कांस्टेबल ने एक सिपाही पर आरोप लगाकर शिकायत दी है। जांच की जा रही है और पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई होगी। फिलहाल इस मामले से विभाग में हड़कंप मच गया है।




साइन इन