SP shocked to see objectionable video of head constable with female constable, both suspended, stir in the department हेड कांस्टेबल का महिला सिपाही संग आपत्तिजनक वीडियो देख एसपी हैरान, विभाग में हड़कंप, दोनों निलंबित, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हेड कांस्टेबल का महिला सिपाही संग आपत्तिजनक वीडियो देख एसपी हैरान, विभाग में हड़कंप, दोनों निलंबित

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक ही थाने में तैनात हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। दोनों को निलंबित कर दिया गया है।

Tue, 10 Feb 2026 10:07 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, बिजनौर, संवाददाता
share
हेड कांस्टेबल का महिला सिपाही संग आपत्तिजनक वीडियो देख एसपी हैरान, विभाग में हड़कंप, दोनों निलंबित

उत्तर प्रदेश पुलिस अपनी कार्यशैली और अनुशासन के लिए जानी जाती है, लेकिन बिजनौर जिले के रेहड़ थाने से आई एक खबर ने पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को असहज कर दिया है। यहां तैनात एक हेड कांस्टेबल का महिला सिपाही के साथ आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वीडियो पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक झा के पास भी पहुंचा तो वह हैरान रह गए। त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

मंगलवार सुबह से ही बिजनौर के विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप्स में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में रेहड़ थाने में तैनात महिला सिपाही और हेड कांस्टेबल को आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। देखते ही देखते यह वीडियो आम जनता के बीच चर्चा का विषय बन गया और पुलिस की मर्यादा पर सवाल उठने लगे। जैसे ही यह मामला जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया, विभाग के भीतर खलबली मच गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संभल हिंसा में अनुज चौधरी समेत सभी पुलिस वालों को HC से बड़ी राहत, FIR पर रोक

सीओ की जांच में सही पाई गई वीडियो

एसपी अभिषेक झा ने वीडियो देखा तो स्वतः संज्ञान लेते हुए इसे बेहद गंभीर माना। उन्होंने तत्काल सीओ अफजलगढ़ आलोक कुमार को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी और विस्तृत रिपोर्ट तलब की। सीओ अफजलगढ़ ने अपनी जांच में तकनीकी पहलुओं और स्थानीय साक्ष्यों को खंगाला। जांच रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि वायरल वीडियो वास्तविक है और इसमें दिख रहे पुलिसकर्मी रेहड़ थाने के ही हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही हैं। सीओ ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि इन पुलिसकर्मियों का आचरण विभागीय अनुशासन के विरुद्ध था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मथुरा के एक घर में 5 शव मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर मिले हैं बस दूध के गिलास

सस्पेंशन और कड़ी चेतावनी

सीओ की रिपोर्ट प्राप्त होते ही एसपी अभिषेक झा ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने अनुशासनहीनता और विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में हेड कांस्टेबल और महिला आरक्षी दोनों को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस एक अनुशासित बल है और इसमें इस तरह के अनैतिक कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ठाकुर हूं, तुम्हारी..., धमकी देने वाली बैंककर्मी का नया वीडियो, बताया पूरा मामला

एसपी अभिषेक झा का बयान

रेहड़ थाने के दो पुलिसकर्मियों का एक वीडियो संज्ञान में आया था। सीओ अफजलगढ़ की जांच में वीडियो के तथ्यों की पुष्टि हुई है। इन दोनों पुलिसकर्मियों ने अपने कृत्य से न केवल अनुशासन तोड़ा है, बल्कि विभाग की छवि को भी जनता की नजरों में धूमिल किया है। इस घोर लापरवाही और अमर्यादित आचरण के चलते दोनों को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच अभी जारी रहेगी।

इस कार्रवाई से बिजनौर पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारियों में भी कड़ा संदेश गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि यह वीडियो किसने रिकॉर्ड किया और इसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने के पीछे क्या मंशा थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।