Horrific Love Story Young Man Murdered by Girlfriend in Kushinagar Fair अपनी ही मोहब्बत की कातिल बनी ‘जलपरी’, दुपट्टे से गला घोंटकर प्रेमी को मार डाला, यूपी में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंत, Kushinagar Hindi News - Hindustan
More

अपनी ही मोहब्बत की कातिल बनी ‘जलपरी’, दुपट्टे से गला घोंटकर प्रेमी को मार डाला, यूपी में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंत

Kushinagar News - कुशीनगर में एक युवती ने अपने प्रेमी की हत्या कर दी। घटना हाटा नगर के मेले में हुई, जहां विवाद के दौरान उसने दुपट्टे से गला घोंटकर शैलेश शुक्ल की हत्या की। शैलेश मेले में काम करता था, जबकि युवती आरती अहिरवार बाउंसर के रूप में काम कर रही थी। पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया है।

Thu, 21 May 2026 10:59 PMहिन्दुस्तान टीम कुशीनगर
share
अपनी ही मोहब्बत की कातिल बनी ‘जलपरी’, दुपट्टे से गला घोंटकर प्रेमी को मार डाला, यूपी में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंत

Kushinagar News: यूपी के कुशीनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेम-प्रसंग में युवती अपनी ही मोहब्बत की कातिल बन गई। हाटा नगर स्थित पूर्व विधायक की खाली पड़ी जमीन पर लगे मेले में काम करने वाली युवती ने अपने ही प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मेले में युवक की हत्या की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवती को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान सेवरही थाना क्षेत्र के पिपरा मुस्तकिल अगरवा के शुक्ल टोला निवासी करीब 34 वर्षीय शैलेश शुक्ल पुत्र स्व. उमाशंकर शुक्ल के रूप में हुई है। शैलेश शुक्ल मेले में काम करता था, जबकि गाजियाबाद निवासी युवती आरती अहिरवार मेले में बाउंसर के साथ-साथ जलपरी के रूप में काम करती थी। साथ में काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे प्रेम संबंध हो गया। दोनों लंबे समय से विभिन्न मेलों में एक साथ काम भी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार हाटा के मेले में युवती काम नहीं कर रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोलह शृंगार कर प्रेमी संग फंदे पर लटक गई युवती, 15 दिन पहले हुई थी लड़की की शादी

विवाद और हत्या

बुधवार को ही युवक के बुलाने पर आई थी। आधी रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि इसी दौरान युवती ने अपने दुपट्टे से शैलेश का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटी की हत्याकर पुलिस के साथ खोजने का नाटक कर रहा था पिता, राज खुलते ही भेजा जेल

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी युवती आरती अहिरवार पुत्री हल्की राम निवासी गोविंदपुरम थाना बापूधाम जिला गाजियाबाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हत्या के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तोते ‘मिट्ठू’ की मौत के गम में युवक ने खाया जहर, पक्षी प्रेम में खौफनाक कदम

स्थानीय प्रतिक्रिया

घटना के बाद हाटा नगर और आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मेले में काम करने वाले लोगों के बीच भी घटना को लेकर दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में अपराध निरीक्षक हरिराम यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी युवती से पूछताछ की जा रही है तथा शीघ्र ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।