UP Banda Girl commit Suicide with lover Hanged on tree married 15 days before सोलह शृंगार कर प्रेमी संग फंदे पर लटक गई युवती, 15 दिन पहले हुई थी लड़की की शादी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सोलह शृंगार कर प्रेमी संग फंदे पर लटक गई युवती, 15 दिन पहले हुई थी लड़की की शादी

यूपी के बांदा में एक साथ दो आत्महत्या से इलाके में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि शादी के बाद ससुराल से पहली बार अपने मायके आई नवविवाहिता सोलह शृंगार कर प्रेमी के साथ फांसी के फंदे पर झूल गई।

Thu, 21 May 2026 08:30 AMSrishti Kunj संवाददाता, बांदा
share
सोलह शृंगार कर प्रेमी संग फंदे पर लटक गई युवती, 15 दिन पहले हुई थी लड़की की शादी

यूपी के बांदा में एक साथ दो आत्महत्या से इलाके में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि शादी के बाद ससुराल से पहली बार अपने मायके आई नवविवाहिता सोलह शृंगार कर प्रेमी के साथ फांसी के फंदे पर झूल गई। बुधवार सुबह गांव के बाहर बगीचे में पेड़ की डाल से दोनों लटके मिले। परिजनों को इसकी सूचना दी गई। जानकारी होते ही दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार मरका क्षेत्र के अधाव गांव निवासी 20 वर्षीय सुभाष और 19 वर्षीय रोशनी मंगलवार रात घर से लापता हो गए। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। बुध‌वार सुबह गांव से 200 मीटर दूर बगीचे में पेड़ से साड़ी के फंदे से दोनों लटकते मिले। खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने देखा तो उनके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि सात मई को रोशनी का विवाह बिसंडा क्षेत्र के घूरी गांव के जगप्रसाद के साथ हुआ था। वह 16 मई को ससुराल से मायके चौथी में आई थी। एएसपी शिवराज ने बताया कि दोनों के शव एक ही पेड़ पर लटके मिले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सांसद सायोनी घोष के सिर कलम पर एक करोड़; यूपी BJP नेता का VIDEO, अब बैकफुट पर आए

प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। परिजनों से जानकारी की गई तो पता चला कि युवती ससुराल से पहली बार अपने मायके आई थी। रात में ही सज-धजकर कहीं चली गई। परिजनों ने पूरी रात तलाशा लेकिन पता नहीं चला। बुधवार सुबह प्रेमी के साथ फंदे से लटकने की जानकारी हुई। दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। संभवत: दोनों शादी करना चाह रहे थे लेकिन उनके परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दलित की बारात चढ़त के दौरान बवाल, दुल्हन भी सड़क पर आई, पथराव में SDM भी चोटिल

पुलिस का कहना है कि मामले में पूछताछ जारी है। आस-पास के लोगों का कहना है कि दोनों का लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को थी लेकिन परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद उन्होंने अपनी लड़की की शादी कहीं और कर दी। अब लड़की पहली बार अपने ससुराल से मायके आई थी। इसी के बाद उसकी अपने प्रेमी से फिर मुलाकात हुई। दोनों ने साथ जाने का फैसला किया। लड़की सजकर घर से निकली थी। लड़की अचानक लापता हुई तो ढूंढ मची। इसके बाद उसका और उसके प्रेमी का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भतीजे ने चाची का मुंह दबाकर किया रेप, CCTV में कैद हुई गंदी करतूत वायरल
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।