गोरखपुर से अलीपुरद्वार के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, पडरौना से होकर गुजरेगी
Kushinagar News - कुशीनगर। रेलवे प्रशासन की तरफ से ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए 05056/05055

कुशीनगर। रेलवे प्रशासन की तरफ से ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए 05056/05055 गोरखपुर-अलीपुरद्वार-गोरखपुर विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन कप्तानगंज और पडरौना रेलवे स्टेशन से भी होकर गुजरेगी। यह ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी गोरखपुर से 18, 25 अप्रैल एवं 02 मई, 2026 दिन शनिवार को तथा अलीपुरद्वार से 19, 26 अप्रैल एवं 03 मई, 2026 दिन रविवार को 03 फेरों के लिए चलाई जाएगी।जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या-05056 गोरखपुर-अलीपुरद्वार ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 18, 25 अप्रैल एवं 02 मई, को गोरखपुर से 10.05 बजे प्रस्थान कर कप्तानगंज से 10.40 बजे, रामकोला से 11.02 बजे, पडरौना से 11.34 बजे, तमकुहीरोड से 12.10 बजे, थावे से 13.05 बजे, सिवान से 13.55 बजे, छपरा से 14.55 बजे, सोनपुर से 16.10 बजे, हाजीपुर से 16.25 बजे, शाहपुर पटोरी से 17.12 बजे, बरौनी से 19.15 बजे, बेगूसराय से 19.57 बजे, कटिहार से 23.30 बजे, बारसोई से 23.58 बजे छूटेगी।
दूसरे दिन किशनगंज से 00.50 बजे, अलुआबाड़ी रोड से 01.35 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी से 02.45 बजे, सिलीगुड़ी से 03.17 बजे, न्यू माल जं. से 04.25 बजे, बिन्नागुड़ी से 05.12 बजे तथा हासीमारा से 05.55 बजे छूटकर अलीपुरद्वार 07.30 बजे पहुंचेगी।वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05055 अलीपुरद्वार-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 19, 26 अप्रैल एवं 03 मई को अलीपुरद्वार से 10.00 बजे प्रस्थान कर हासीमारा से 10.50 बजे, बिन्नागुड़ी से 11.42 बजे, न्यू माल जं. से 12.45 बजे, सिलीगुड़ी से 14.20 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी से 15.10 बजे, अलुआबाड़ी रोड से 15.54 बजे, किशनगंज से 16.22 बजे, बारसोई से 17.22 बजे, कटिहार से 19.30 बजे, बेगूसराय से 22.47 बजे, बरौनी से 23.20 बजे, दूसरे दिन शाहपुर पटोरी से 00.17 बजे, हाजीपुर से 02.05 बजे, सोनपुर से 02.17 बजे, छपरा से 04.00 बजे, सिवान से 04.55 बजे, थावे से 05.40 बजे, तमकुहीरोड से 06.12 बजे, पडरौना से 06.57 बजे, रामकोला से 07.22 बजे तथा कप्तानगंज से 08.02 बजे छूटकर गोरखपुर 09.00 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एसएलआरडी का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 09, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन