New Summer Special Train from Gorakhpur to Alipurduar via Chapra छपरा-गोरखपुर-अलीपुरद्वार ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन शुरू, यात्रियों को राहत, Chapra Hindi News - Hindustan
More

छपरा-गोरखपुर-अलीपुरद्वार ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन शुरू, यात्रियों को राहत

छपरा जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने गोरखपुर से अलीपुरद्वार के बीच साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 18, 25 अप्रैल और 2 मई को गोरखपुर से छपरा होते हुए अलीपुरद्वार जाएगी। इससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और यात्रा में सुविधा मिलेगी।

Wed, 15 April 2026 09:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share
छपरा-गोरखपुर-अलीपुरद्वार ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन शुरू, यात्रियों को राहत

छपरा, हमारे संवाददाता। छपरा जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। ग्रीष्मकाल में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से अलीपुरद्वार के बीच साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन छपरा के रास्ते संचालित होगी, जिससे बिहार और पूर्वांचल के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।जनसंपर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी संख्या 05056 गोरखपुर-अलीपुरद्वार स्पेशल ट्रेन 18, 25 अप्रैल एवं 2 मई को प्रत्येक शनिवार गोरखपुर से सुबह 10:05 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन कप्तानगंज, पडरौना, थावे, सीवान होते हुए छपरा पहुंचेगी । सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी होते हुए अगले दिन सुबह 07:30 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कटिहार-कुमेदपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी यात्रियों को मिलेगी राहत

वापसी में गाड़ी संख्या 05055 अलीपुरद्वार-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 19, 26 अप्रैल एवं 3 मई को प्रत्येक रविवार अलीपुरद्वार से सुबह 10:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 09:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान औऱ वातानुकूलित प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी के कोच शामिल होंगे। इससे यात्रियों को सुविधानुसार यात्रा का विकल्प मिलेगा। रेलवे के इस निर्णय से छपरा सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी और यात्रा में सुविधा मिलेगी। छपरा से शशिभूषण पांडेय नई बाजार में दो पक्षों में हिंसक झड़प, तीन घायल छपरा, हमारे संवाददाता। शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ले में देर रात दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। मामूली कहासुनी के बाद मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के बाद एक पक्ष के कुछ लोग बाइक से पहुंचे और हथियार लहराते हुए हमला कर दिया। इस दौरान अवधेश राय, उनके पुत्र रूपेश कुमार सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने हथियार के बट से पिटाई की। घायलों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।सूचना मिलने पर भगवान बाजार थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की।बताया जा रहा है कि घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। छपरा से शशि भूषण पांडेय

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेल यात्री जरा ध्यान दें, जून में गोरखपुर से गुजरने वाली 40 ट्रेनें हो सकती हैं रद्द; 50 से अधिक का डायवर्जन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।