गोरखपुर-अलीपुरद्वार के बीच चलेगी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन
थावे जंक्शन होकर गुजरेगी ट्रेन, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का निर्णयपूर्वोत्तर रेलवे ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गोरखपुर और अलीपुरद्वार के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन...

थावे, एक संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गोरखपुर और अलीपुरद्वार के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन थावे जंक्शन होकर गुजरेगी, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गोरखपुर-अलीपुरद्वार ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन कुल तीन फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर से 18, 25 अप्रैल और 2 मई को तथा अलीपुरद्वार से 19, 26 अप्रैल और 3 मई को चलाई जाएगी। यह विशेष ट्रेन गोरखपुर से सुबह 10:05 बजे प्रस्थान कर कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना और तमकुही रोड होते हुए दोपहर 1:05 बजे थावे पहुंचेगी।
इसके बाद सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी सहित अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 7:30 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी। वापसी में अलीपुरद्वार से यह विशेष ट्रेन सुबह 10:00 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 5:40 बजे थावे पहुंचेगी और सुबह 9:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। लगाए जाएंगे कुल 22 कोच इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें जनरेटर सह लगेज यान, एसएलआरडी, सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के कोच शामिल होंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से इस विशेष ट्रेन का लाभ उठाने की अपील की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन