Railway Launches Summer Special Train Between Saharsa and Yeshvantpur झाझा के रास्ते चलेगी सहरसा-यशवंतपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन, Jamui Hindi News - Hindustan
More

झाझा के रास्ते चलेगी सहरसा-यशवंतपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने गर्मियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सहरसा और यशवंतपुर के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 16.04.2026 से 30.04.2026 तक चलेगी, जिसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर और वातानुकूलित कोच की सुविधा होगी।

Thu, 16 April 2026 01:15 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share
झाझा के रास्ते चलेगी सहरसा-यशवंतपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन

झाझा । निज संवाददाता रेलवे ने आने वाली गर्मियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मेनलाइन के किऊल,झाझा के रास्ते सहरसा और यशवंतपुर के बीच भी एक जोड़ी स्पेशल फेयर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जानकारी देते हुए आसनसोल के पीआरओ ने बताया कि उक्त स्पेशल निम्नानुसार चला करेगी।05551 सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन 16.04.2026 से 30.04.2026 तक (कुल 03 फेरे) सहरसा से गुरुवार की रात 8.25 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार की रात 10.30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। जबकि वापसी में 05552 यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल ट्रेन 19.04.2026 से 03.05.2026 तक यशवंतपुर से रविवार की सुबह 07 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार के पूर्वाह्न 11 बजे सहरसा पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोरखपुर-अलीपुरद्वार के बीच चलेगी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में किऊल,झाझा, जसीडीह,मधुपुर,चित्तरंजन,आसनसोल व दुर्गापुर समेत अन्य निर्धारित स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर श्रेणी और वातानुकूलित (अउ) कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान से झारखंड के बीच नई स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन; चार राज्यों से गुजरेगी, 23 स्टेशनों पर रुकेगी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।